{"_id":"676db8c5b05930209f07c7a4","slug":"change-in-routine-students-busy-in-preparing-for-exam-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-131478-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दिनचर्या में बदलाव, परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दिनचर्या में बदलाव, परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्र
Fri, 27 Dec 2024 01:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 27 Dec 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा।
यूपी बोर्ड की लिखित और प्रयोगात्मक परीक्षा की तारीखों का शेड्यूल जारी हो गया है। इसके बाद परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्र-छात्राओं की दिनचर्या में भी बदलाव आने लगा है। मोबाइल और खेलों से दूरी बनाकर परीक्षार्थी परीक्षा की तैयारी और रिवीजन में लगे हैं।
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जिलेभर में 71 केंद्रों पर 51058 परीक्षार्थी परीक्षा में हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही लिखित व प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए भी तारीखों की घोषणा कर दी गई है। परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की दिनचर्या भी बदल गई है। परीक्षा से पहले पाठ्यक्रम को पूरा करने के साथ ही उसको दोहराने का क्रम भी शुरू कर दिया गया है। कमजोर विषयों पर विद्यार्थी पकड़ मजबूत करने के लिए अतिरिक्त कक्षाओं का सहारा भी ले रहे हैं। परीक्षा में अपेक्षानुरूप सफलता को खेल व मोबाइल से दूरी भी बना ली है।
परीक्षार्थी बोले
परीक्षा का शेड्यूल जारी होते ही समय तेजी के साथ गुजर रहा है। परीक्षा को लेकर तैयारी अच्छी चल रही है। सभी विषयों का रिवीजन चल रहा है। जिस टॉपिक पर कमी महसूस होती है, वहां शिक्षकों की मदद ले रहे हैं। पहली बार बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे, इसलिए थोड़ी घबराहट भी है। - मनीष कुमार, कक्षा- 10
विज्ञापन
- परीक्षा को लेकर शेड्यूल बदल गया है। मोबाइल और खेलों से समय बचाकर परीक्षा की तैयारियों पर अधिक ध्यान देना शुरू कर दिया है। कोशिश है कि परीक्षा से पहले सभी विषयों का रिवीजन पूरा हो जाए। इसके लिए शिक्षकों एवं परिजनों का सहयोग भी मिल रहा है। - तनु, कक्षा- 10
- परीक्षाओं की तारीखों का एलान तो हो गया, लेकिन अभी बहुत तैयारी करना बाकी रह गया है। सभी विषयों के टॉपिक को ठीक से समझना भी जरूरी है। जिसको लेकर दिनचर्या में बदलाव भी किया है। थोड़ा घबराहट तो हैं, लेकिन उम्मीद है कि सभी पेपर अच्छे से होंगे।- शांति, कक्षा- 12
- सभी विषयों का विस्तृत पाठ्यक्रम है। जिसको पूरा करने के लिए समय को पहले से बढ़ा दिया है। सुबह सबेरे उठकर पढ़ने के साथ ही रात को सोने से पहले भी टॉपिक को पढ़ते हैं। परीक्षा में शत-प्रतिशत देने की पूरी कोशिश है। विषयों को समझने के लिए शिक्षकों की मदद भी लेते हैं। - सुबोध कुमार, कक्षा- 12