{"_id":"6a18ac1c11bc1021d40bd73a","slug":"chances-of-rain-and-storm-in-the-district-till-may-31-jpnagar-news-c-15-1-mbd1058-912583-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: 31 मई तक जिले में बारिश, तूफान के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: 31 मई तक जिले में बारिश, तूफान के आसार
विज्ञापन
रामपुर। जिले में एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण व्यापक बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने आंधी-तूफान, भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। इससे तापमान में छह से आठ डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से सर्तक रहने की अपील की है।
डीएम ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, यह विक्षोभ बृहस्पतिवार से शुरू हो गया है। 29 मई को इसका प्रभाव सबसे अधिक रहेगा। इस दौरान हवा की गति 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। झोंकों के साथ यह 100 किलोमीटर प्रति घंटा तक भी पहुंच सकती है। रामपुर में आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। उन्होंने निवासियों से सावधानी बरतने की अपील की है।
ये जारी की है एडवाइजरी-
आंधी, तूफान या आकाशीय बिजली की स्थिति में तत्काल पक्की छत के नीचे सुरक्षित स्थान पर रहें। खुले में, पेड़ों के नीचे, जलाशयों के पास, टिन की छत, होर्डिंग या क्षतिग्रस्त मकानों से दूर रहें। यात्रा के दौरान सुरक्षित स्थान देखकर रुक जाएं। आकाशीय बिजली से बचने के लिए पक्के मकान में शरण लें और खिड़की, दरवाजे व बरामदे से दूर रहें। मौसम की सटीक जानकारी के लिए सचेत और दामिनी ऐप का उपयोग करें।