{"_id":"586ea5024f1c1b1c7e15b0c0","slug":"chain-snaching-in-amroha","type":"story","status":"publish","title_hn":" बदमाशों ने खेत पर गईं ननद भाभी से कुंडल लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने खेत पर गईं ननद भाभी से कुंडल लूटे
अमर उजाला ब्यूरो नौगावां सादात/ अमरोहा
Updated Fri, 06 Jan 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव कमालपुरी में बाइक सवार दो बदमाशों ने हथियारों के बाल पर ननद-भाभी से कुंडल लूट दिए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने बदमाशों को तलाश किया, लेकिन वो हत्थे नहीं चढ़े। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना क्षेत्र के गांव कमालपुरी में गजेंद्र सिंह का परिवार रहता है। गजेंद्र सिंह बहन भोली के विवाह गांव शादी सैदपुर थाना चांदपुर बिजनौर में झले सिंह के साथ हुई है। भोली तीन-चार दिन पहले भाई के घर आई हुई थी। गुरु वार दोपहर बाद गजेंद्र सिंह की पत्नी गुड्डी अपनी ननद भोली के साथे खेत की ओर गई थी। बताते हैं। बाइक सवार दो लोग आए। पहले उन्हें पार करते हुए आगे निकल गए।
विज्ञापन
दोबारा वापस आकर हथियारों के बल पर दोनों को रोक लिया। इसके बादमाशों ने दोनों से कुंडल उतारने को कहा। महिलाओं ने विरोध किया, लेकिन हथियार से आतंकित कर बदमाशों ने दोनों से कुंडल लूट लिए। इसके बाद धमकी देते हुए फरार हो गए। दोनों महिलाओं ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। 100 नंबर पर फोनकर पुलिस को मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और बदमाशों को तलाश किया, लेकिन वो हत्थे नहीं चढ़े। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पहले भी हो चुकी है लूटी की घटना ःनौगावां सादात। गांव कमालपुर में कुछ माह पहले भी कुंड लूट की घटना हो चुकी है। खेत पर जा रही महिला से बाइक सवार बदमाशों ने कुंडल लूट लिए थे।