फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Chadhuni group will agitate for purchase on MSP in UP

यूपी में एमएसपी पर खरीद के लिए आंदोलन करेगा चढूनी गुट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
Chadhuni group will agitate for purchase on MSP in UP
गजरौला के नाईपुरा में भाकियू चढूनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी को सरोपा भेंट कर संगठ? - फोटो : JPNAGAR
भारतीय किसान यूनियन चढूनी गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने किसानों की एकता और संगठन पर बल दिया। कहा कि उनका संगठन किसानों, मजदूरों के कल्याण के लिए किसी भी संघर्ष करने को करने से गुरेज नही करेंगा। बोले एकता की वजह से ही सरकार को झुकना पड़ा और अंत में तीनों कृषि कानून वापस लेने पड़े। अब उत्तर प्रदेश में एमएसपी पर फसलों की खरीद के लिए भी आंदोलन किया जाएगा। इसकी रणनीति बनाई जा रही है।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन चढूनी गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी रविवार की दोपहर एक बजे नाईपुरा स्थित गुरुद्वारा भाई दया सिंह पहुंचे। यहां किसानों ने सरोपा भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि उनका संगठन किसानों, मजदूरों के अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहा है, और आगे भी करता रहेगा। किसानों की एकता पर बल देते हुए कहा दिल्ली में सभी संगठनों ने मिलकर संघर्ष किया, तो केंद्र सरकार को तीनों कृषि कानून वापस लेने पड़े, जबकि सरकार कमजोर समझने की भूल कर रही थी। अब उत्तर प्रदेश में एमएसपी पर खरीद की गारंटी के लिए भी संगठन आंदोलन करेगा। इसकी रणनीति बनाई जा रही है। किसानों को उनका हक दिलाकर ही रहेंगे। देश के किसी भी प्रदेश में किसान, मजदूर का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। इस मौके पर रजिंदर सिंह, ज्ञानी जितेंद्र सिंह, सतेंद्र सिंह, यशवीर सिंह, गोपाल सिंह, हरवीर सिंह आदि मौजूद रहे। नाईपुरा गुरुद्वारा से वह बछरायूं क्षेत्र के कौराल गांव में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

--
जांच-परखने को अस्थायी रूप से नरेश को दी गई थी कमान
गजरौला। संगठन में चल रहे विवाद पर बोले कि नरेश चौधरी को अस्थायी तौर पर जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी गई थी। उनको जांचा परखा गया था। जिस पर वह खरे नहीं उतरे। उनके संगठन में साफ सुथरी छवि का ही व्यक्ति रह सकता है। इसमें कोई सैलरी तो है नहीं। जन सेवा के लिए ही काम कर रहे हैं। गुरनाम सिंह चढूनी ने मंडल अध्यक्ष रजिंदर सिंह धारीवाल को अपने संगठन का बताया। कहा कि वह इमानदारी से काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
नरेश चौधरी ने दिया इस्तीफा
गजरौला। गुरनाम सिंह चढूनी के रविवार को आने और नरेश चौधरी को अस्थायी रूप से व जांच-परखने के लिए जिलाध्यक्ष की कमान देने की बात कहने के कुछ घंटे बाद नरेश चौधरी ने इस्तीफा दे दिया। नरेश चौधरी ने कहा कि उनको मनाने की काफी कोशिश की, लेकिन वह अब इस संगठन में नहीं हैं। उनके साथ के अन्य पदाधिकारी भी जल्द ही इस्तीफा देंगे। नरेश चौधरी ने भाकियू अंबावता गुट से जुडने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed