फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   chacha bhateeji samet paanch ki maut

धुंध बनी जानलेवा, चाचा-भतीजी समेत पांच की मौत

Wed, 08 Nov 2017 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Wed, 08 Nov 2017 01:53 AM IST
विज्ञापन
chacha bhateeji samet paanch ki maut
अमरोहा में मंगलवार को भीषण कोहरे से गुजरते वाहन। - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
घने कोहरे ने मंगलवार को चाचा-भतीजी समेत चार लोगों की जान ले ली। आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव चंदनपुर के निकट ईंट भट्ठा के पास मंगलवार की देर शाम दो बाइकों की भिड़ंत के बाद अज्ञात वाहन से कुचल कर चाचा-भतीजी की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार सगे भाईयों में एक युवक ने मेरठ ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। दूसरे भाई की हालत गंभीर है।
विज्ञापन


सूचना पाकर रहरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में कर घायलों को रहरा सीएचसी में भर्ती कराया। तो वहीं अमरोहा में एक व्यक्ति की हादसे में मौत हो गई। गांव चंदनपुर निवासी गीता (30) पत्नी सतवीर हसनपुर के गांव छपना में रिश्तेदारी में गई हुई थी। मंगलवार की देर शाम करीब साढ़े छह बजे रिश्ते का चाचा कौशिंदर (27) पुत्र ब्रह्मपाल बाइक से गीता को छोड़ने के लिए गांव चंदनपुर जा रहा था। गांव चंदनपुर के निकट स्थित ईंट भट्ठा के पास पहुंचे ही थे। उसी समय सामने से आ रही दूसरी बाइक से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। जिससे बाइक सवार गीता और कौशिंदर उछल कर सड़क पर जा गिरे। बताया जाता है कि इसी दौरान पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने दोनों को कुचल दिया। जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं दूसरी बाइक पर सवार विनोद (30) व राजकुमार पुत्र गण गुरूआ निवासी गांव जेबड़ा थाना आदमपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा देख आसपास मौजूद ग्रामीण दौड़ कर मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर रहरा चौकी पुलिस पहुंच गई। शवों को कब्जे में कर घायलों को सरकारी अस्पताल भेज दिया। जहां हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को रेफर कर दिया। मेरठ ले जाते समय विनोद ने रास्ते में दम तोड़ दिया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस शवों को पोस्टमार्टम को भेजने की तैयारी कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवारों में मचा कोहराम
सड़क हादसे में गीता और उसके रिश्ते के चाचा कौशिंदर की मौत हो गई। बताते हैं कि गीता का पति सतवीर उप्र पुलिस में सिपाही है और मेरठ के थाने में तैनात है। सूचना पाकर परिजन भी रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने बताया कि गीता की शादी 11 साल पहले सतवीर से हुई थी। गीता के कोई संतान भी नहीं है। उधर हादसे में विनोद की मौत हो गई। जबकि उसका भाई राजकुुमार गंभीर रूप से घायल है। बताया जाता है कि विनोद अपने भाई राजकुमार के साथ राजमिस्त्री का काम करता था। दोनों भाई रहरा के प्रधान के घर राजमिस्त्री का काम करके बाइक से घर वापस लौट रहे थे। हादसे ने विनोद की जान ले ली।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed