फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Celebrations held on Pendra Chaudhary becoming a cabinet minister

Amroha News: भूपेंद्र चाैधरी के कैबिनेट मंत्री बनने पर जश्न मनाया

Mon, 11 May 2026 12:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 11 May 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Celebrations held on Pendra Chaudhary becoming a cabinet minister
अमरोहा। उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की घोषणा के बाद अमरोहा में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। खबर मिलते ही शिक्षक विधायक डॉ. हरि सिंह ढिल्लो के आवास पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र हो गए और जश्न मनाया।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते हुए खुशी जाहिर की। इस दौरान एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई। एमएलसी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो कहा कि चौधरी भूपेंद्र सिंह को कैबिनेट में स्थान मिलना संगठन और कार्यकर्ताओं के लिए गर्व की बात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके मंत्री बनने से प्रदेश और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. हरि सिंह ढिल्लो के बड़े भाई सरदार त्रिलोचन सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने एक कर्मठ और अनुभवी नेता को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री चौधरी भूपेंद्र बेनीवाल, शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. सत्यपाल सिंह, नगर मंडल अध्यक्ष अमित सैनी, बब्बू मंसूरी और चौधरी चंदरवीर सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा पूर्व चेयरमैन धर्मवीर सिंह, हरिओम यादव, पुन्या गुप्ता, देशराज गोले, मनोज जोशी, चंद्रपाल सिंह, आकाश रस्तोगी और लव खंडेलवाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed