फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Celebrate the festival of voting like a festival: DM

त्योहार की तरह मनाएं मतदान का पर्व : डीएम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Celebrate the festival of voting like a festival: DM
अमरोहा। जिले में दूसरे चरण में होने वाले मतदान को त्योहार की तरह मनाया जाएगा। नए युवा मतदाताओं को वोट डालने के लिए प्रेरित करने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय की और से पत्र भेजे जाएंगे। वहीं, 85 साल से अधिक आयु व 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग मतदाताओं को घर से ही वोट डालने की सुविधा भी मिलेगी। चुनाव के संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए डीएम राजेश कुमार त्यागी ने कहा कि आचार संहिता का उल्लंघन के मामले में कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

दूसरे चरण में होने वाले मतदान को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बुधवार को कलक्ट्रेट में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए डीएम राजेश कुमार त्यागी ने कहा कि 28 मार्च को निर्वाचन की अधिसूचना जारी हो जाएगी। सभी का कर्तव्य है कि लोकतंत्र के इस पर्व को त्योहार के रूप में मनाएं। उन्होंने मतदाताओं से वोट डालने के लिए घर से निकलने की अपील की। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों को चुनाव प्रचार से दूर रखा जाएगा। साथ ही किसी भी मतदान केंद्र के सौ मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार की चुनावीसभा नही हो सकेगी। चुनाव से संबंधित किसी भी प्रकार की अनुमति केवल ऑनलाइन माध्यम से ही ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है। इसके लिए जिला स्तर पर मीडिया प्रमाण व अनुवीक्षण समिति का गठन किया गया है।
विज्ञापन

--------
कम मतदान प्रतिशत वाले केंद्रों पर रहेगा वोटिंग बढ़ाने का जोर
चुनाव के दौरान कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर मतदान का प्रतिशत बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। इसके लिए स्वयं सहायता समूह एवं स्वीप अभियान के माध्यम से वहां के मतदाताओं को वोट डालने के लिए जागरूक भी किया जाएगा। पिछले चुनाव में करीब 165 बूथ ऐसे रहे थे, जहां मतदान का प्रतिशत औसत से भी कम रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
बुजुर्ग और दिव्यांगों को मिलेगी घर बैठे वोट डालने की सुविधा
चुनाव आयोग ने 85 वर्ष से अधिक के बुजुर्ग व 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग मतदाताओं की परेशानी का भी ख्याल रखा है। इनको घर से ही वोट डालने की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए बीएलओ व लेखपाल मतदाताओं के घर जाकर फार्म 12-डी भरवा कर उनकी सहमति लेंगे। जिसके बाद उन्हें घर से ही वोट डालने की सुविधा दी जाएगी।

----
युवा मतदाताओं को पत्र भेजकर करेंगे प्रेरित
लोकतंत्र में वोट की भागीदारी के लिए नवयुवा मतदाताओं को जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा पत्र भेजकर वोट डालने के लिए प्रेरित किया जाएगा। जिले में 18 से 19 आयु वर्ग के 22425 मतदाता पहली वार अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे। इसके साथ ही 20 से 29 आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 3 लाख 36 हजार 268 है।
-----

अमरोहा लोकसभा- एक नजर
कुल विधानसभा- पांच (धनौरा सुरक्षित, नौगावां सादात, अमरोहा, हसनपुर, गढ़मुक्तेश्वर)
मतदान केंद्र - 1097
मतदेय स्थल - 1856
कुल मतदाता - 1713154
पुरुष मतदाता - 906779
महिला मतदाता - 806318
थर्ड जेंडर मतदाता - 57
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed