फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   cdo told do not become careless

छात्रवृत्ति के अग्रसारण में लापरवाही पर कार्रवाई को चेताया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
cdo told do not become careless
अमरोहा। सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ल ने कहा कि छात्रवृत्ति के अग्रसारण में लापरवाही अक्षम्य है। कॉलेज प्रबंधन की लापरवाही से कोई विद्यार्थी वंचित होता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। वह शुक्रवार को विकास भवन के सभागार में जिलास्तरीय छात्रवृत्ति समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के अग्रसारण मेें कई संस्थानों द्वारा लापरवाही बरती जा रही है इसके चलते कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति सरकार की प्राथमिकता में है। कॉलेज प्रबंधन प्रत्येक छात्र के फॉर्म को अग्रसारित कर दें। तकनीकी और किसी अन्य तरह की दिक्कत है तो अवगत कराएं। उसे दूर कराया जाएगा। लेकिन एक भी विद्यार्थी को छात्रवृत्ति से वंचित होना मंजूर नहीं है। उन्होंने प्रधानाचार्य और प्राचार्यों से अग्रसारण में दिक्कतों के बारे में पूछा। इसके बाद उन्होंने सामान्य, ओबीसी, अल्पसंख्यक और अनुसूचित जाति के फॉर्म और उसके अग्रसारण के बारे में पूछा। अफसरों ने कॉलेज द्वारा अग्रसारण में लापरवाही के बारे में बताया। इस दौरान समाज कल्याण अधिकारी मनोज कुमार, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नरेश यादव, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी शक्ति सरन श्रीवास्तव के अलावा 80 शैक्षिक संस्थानों के प्रधानाचार्य और प्राचार्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed