{"_id":"67824f02ab6d23f50c0948f2","slug":"cdo-inspected-the-survey-of-pm-housing-scheme-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-132312-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पीएम आवास योजना के सर्वेक्षण का सीडीओ ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पीएम आवास योजना के सर्वेक्षण का सीडीओ ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
अमरोहा। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत सर्वे का कार्य शुरू हो गया है। 31 मार्च तक सर्वे की प्रक्रिया पूरी करने का समय निर्धारित किया गया है। सीडीओ ने शुक्रवार को हैबतपुर में सर्वे का निरीक्षण करते हुए जरूरी दिशा निर्देश दिए।
कुछ शर्ताें में संशोधन के साथ पीएम आवास योजना ग्रामीण की शुरुआत की गई थी, जिसमें जिलेभर से करीब 36 हजार आवेदन हुए थे। अब आवेदनों के सापेक्ष सर्वे का काम शुरू किया गया है। आवास प्लस एप से होने वाले सर्वे के लिए सर्वेयर के रूप में अलग-अलग विभागों के 196 कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। हर सर्वेयर को कम से कम तीन गांवों का सर्वे करना होगा। आवास प्लस एप के माध्यम से सर्वेयर को आवेदक के घर के साथ उसका मकान के साथ फोटो सहित जरूरी डिटेल के साथ भरनी होगी।
सर्वे की पूरी प्रक्रिया 31 मार्च तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। सीडीओ ने शुक्रवार को जोया ब्लॉक के गांव हैबतपुर में सर्वे का निरीक्षण किया। उन्होंने सर्वेयर को एक दिन में कम से कम पांच सर्वे करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि सर्वे में 15 मिनट का समय लगता है। सर्वे में शामिल होने वाला आवेदक ऑनलाइन स्वयं भी आवेदन कर सकता है। बताया कि ईंट की दीवार होने पर आवास का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा। सर्वे के लिए परिवार के सभी सदस्यों का आधार होना जरूरी है। सीडीओ ने बताया कि आवास के लिए स्वीकृति महिला के नाम होगी, जबकि मुखिया के रूप में पुरुष का नाम दर्ज हो सकता है। निरीक्षण के दौरान परियोजना निदेशक अमरेंद्र प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ
विज्ञापन