{"_id":"66945e3b6c19bb75930c8e67","slug":"cbse-supplementary-exams-will-start-from-today-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-122083-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: आज से शुरू होंगी सीबीएसई की सप्लीमेंटरी परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: आज से शुरू होंगी सीबीएसई की सप्लीमेंटरी परीक्षाएं
विज्ञापन
अमरोहा। अंक सुधार के लिए सीबीएसई की 10वीं व 12 वीं की सप्लीमेंटरी परीक्षाएं सोमवार से शुरू होंगी। जिले के तीन केंद्रों पर 22 जुलाई तक चलने वाली परीक्षा में लगभग एक हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। 10वीं में सप्लीमेंटरी परीक्षा के आधार पर ही विद्यार्थी 11वीं में दाखिला ले सकेंगे।
सीबीएसई के जिला कोऑर्डिनेटर राहुल अग्रवाल ने बताया कि सीबीएसई की 10वीं या 12वीं की परीक्षा में अंक सुधार के लिए सप्लीमेंटरी की परीक्षा का आयोजन कराता है। विद्यार्थी 12 वीं में किसी एक व 10वीं में दो विषयों में परीक्षा दे सकता है। सप्लीमेंटरी के लिए आज परीक्षाओं का आयोजन होगा। परीक्षा के लिए जिले में तीन केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें एलएसए एकेडमी अमरोहा, ब्लू बर्ड इंटरनेशनल स्कूल मंडी धनौरा व सेंटमेरी स्कूल गजरौला शामिल हैं।
अलग-अलग विषयों के लिए 12वीं की परीक्षा 15 जुलाई को सुबह 10.30 बजे से 12.30 बजे तक होगी। जबकि 10वीं के लिए 15 जुलाई को सामाजिक विज्ञान, 16 को हिंदी कोर्स ए व हिंदी कोर्स बी, 18 जुलाई को विज्ञान, 19 जुलाई को गणित, 20 जुलाई को अंग्रेजी और 22 को भाषाओं का पेपर होगा। उन्होंने बताया कि परीक्षा के समय किसी कम्युनिकेशन डिवाइस के परीक्षा केंद्र पर ले जाने में पाबंदी रहेगी। परीक्षा से पहले 15 मिनट का अतिरिक्त समय पेपर पढ़ने का दिया जाएगा।
विज्ञापन
-- --