फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   cbse result

मंडल में अमरोहा का दबदबा, छात्र-छात्राओं का रिकार्ड अव्वल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
cbse result
मंडल में अमरोहा का दबदबा
विज्ञापन

95.16 प्रतिशत छात्र और 97.91 प्रतिशत छात्राएं हुई हैं उत्तीर्ण
जिले में हर्ष का माहौल फैला, स्कूल संचालकों ने जताई खुशी
1,889 छात्र-छात्राओं के सापेक्ष 1,816 विद्यार्थी हुए हैं उत्तीर्ण
संवाद न्यूज एजेंसी
अमरोहा। सीबीएसई बोर्ड के इंटर के रिजल्ट में जिले के विद्यार्थियों का दबदबा रहा। जिले के स्कूलों के लिए रिजल्ट उत्साहजनक है। 95.16 प्रतिशत छात्र और 97.91 प्रतिशत छात्राएं उत्तीर्ण हुई हैं। मंडल के जिलों में उत्तीर्ण छात्रों का प्रतिशत अव्वल स्थान पर हैं। मंडल मुख्यालय के जिले के छात्रों को भी पछाड़ दिया है। इसको लेकर जिले में हर्ष का माहौल है। स्कूल संचालकों ने खुशी जताई।

कोरोना संक्रमण के चलते इस बार सीबीएसई ने हाईस्कूल और इंटर की सालाना परीक्षा को निरस्त कर दिया गया था। आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर रिजल्ट जारी हुआ है। जिले में इंटर की कक्षा में कुल 1,889 छात्र -छात्राओं का पंजीयन था। जिसमें 1,816 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। इसके अलावा 670 छात्राओं में 656 छात्राएं पास हुईं हैं, जबकि 1,219 छात्रों में 1,160 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। छात्राओं ने 97.91 प्रतिशत के साथ मंडल के जिले में अव्वल हैं, जबकि 95.16 प्रतिशत के साथ छात्रों ने मंडल के जिले के छात्रों को पछाड़ दिया है। शुक्रवार को दोपहर में रिजल्ट जारी हुआ इसके बाद स्कूल संचालकों ने छात्र छात्राओं के अंक को देखा। अधिकांश छात्रों के अंक मनमाफिक आए। वहीं शाम को क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून की ओर से व्हाट्सएप पर जनपदवार छात्र छात्राओं का प्रतिशत जारी हुआ, जिसमें जिले के छात्र छात्राओं ने बेहतर अंक हासिल किया है।
विज्ञापन

यह है मंडल के जिले में उत्तीर्ण छात्रों का प्रतिशत
जिला-----------छात्राएं-----------छात्र
अमरोहा-------97.91-----------95.16
रामपुर---------96.62---------- 93.94
संभल----------93.37----------89.24
बिजनौर---------92.88----------88.96
मुरादाबाद------94.27 -----------87.74
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed