फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   cbse result

सीबीएसई की रिजल्ट घोषित, छात्राओं ने लहराया परचम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
cbse result
अमरोहा। सीबीएसई बोर्ड के 12वीं कक्षा का रिजल्ट शुक्रवार को घोषित हुआ। परीक्षा परिणाम को लेकर छात्रों में उत्साह रहा। रिजल्ट देख कर मेधावियों ने खुशी जताई। वहीं इस बार के रिजल्ट में छात्राओं ने भी परचम लहराया है। अभिभावकों ने बच्चों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

राधा कृष्ण पब्लिक स्कूल के हर्षित रवि, रोशनी सलूजा और दिव्या चाहल संयुक्त रुप से टॉपर हैं। तीनों मेधावियों ने 96.2-96.2 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इसके अलावा शिखर सिंह को 96 प्रतिशत और अनन्या ने 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। लिटिल स्कॉलर्स एकेडमी में आराधना शर्मा 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अव्वल हैं। अनमोल चंद्रा को 97.4 प्रतिशत अंक, प्रेरक यादव को 96 प्रतिशत और अक्षय खुराना को 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय में मनोज दिवाकर को 96.6 प्रतिशत अंक मिले हैं। सोनाक्षी यादव को 96 प्रतिशत अंक हासिल हुए हैं। विवेक दिवाकर को 95.2 प्रतिशत अंक मिले हैं। एएसएम मॉडर्न एकेडमी खाता में लक्षित को 96.2 प्रतिशत अंक मिले हैं। जबकि नेहा अवाना और अभिनव मांगट 95.8 प्रतिशत अंक के साथ संयुक्त रुप से दूसरे स्थान पर हैं। इनके अलावा हरमित सिंह को 95.4 प्रतिशत अंक मिले हैं। हिल्टन कॉन्वेंट स्कूल की वाणी चौहान को 95.6 प्रतिशत, काजल गिल को 92.6 प्रतिशत और छवि सैनी ने 90.4 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। दिल्ली आईडियल पब्लिक स्कूल में शाहवान अहमद ने 87.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। पवनेश कुमार को 87.2 प्रतिशत अंक मिले हैं, जबकि मोहम्मद गजाली ने 87 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed