{"_id":"591219a34f1c1bb737851fb7","slug":"caution-today-is-purnima-may-be-jam-at-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा स्नान, जाम से रहंे सतर्क ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा स्नान, जाम से रहंे सतर्क
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Wed, 10 May 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
गंगा की सफाई का अभियान तेज
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैसे तो आस्था की बात करें तो बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा स्नान का विशेष महत्व है। इस बार सालों बाद बुधवार के दिन बुद्ध पूर्णिमा पड़ने से इस दिन गंगा स्नान करने का महत्व बढ़ गया है। जिससे ब्रजघाट गंगा पीठ और तिगरी गंगा तीर्थ पर श्रद्धालुओं के लाखों की तादाद में आने का अनुमान है।
गंगा स्नान के दौरान नेशनल हाईवे-24 पर जाम न लग सके। इसके लिए जहां एक ओर गजरौला पुलिस ने व्यवस्था कर ली है। वहीं गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने भी खासा इंतजाम कर लिये हैं।
एनएच-24 पर जाम न लग सके इसके लिए गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली पुलिस ने खास इंतजाम किये हैं।
ब्रजघाट गंगा स्थल के पास डग्गामार वाहनों और निजी वाहनों का जमघट नहीं लगने दिया जाएगा। साथ ही निजी वाहनों की पार्किंग रेलवे स्टेशन के बाहर स्थित पार्किंग स्थल में की गई है।
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर के प्रभारी निरीक्षक समरजीत सिंह ने बताया कि बुलंदशहर की ओर से आने वाले वाहनों को राजा का पार्क में रोक दिया जाएगा। यहां श्रद्धालु अपने वाहनों को पार्किंग करके गंगा स्थल तक पैदल ही जा सकेंगे।
इसके अलावा ब्रजघाट की ओर आने वाले सभी रास्तों पर बैरीकेडिंग की गई है। हाइवे पर ट्रैफिक पुलिस और पुलिस कर्मी मुस्तैद रहेंगे। उधर तिगरी गंगा रोड पर जाम न लग सके। इसके लिए थाना पुलिस के साथ कुमराला चौकी पुलिस मुस्तैद रहेगी।