{"_id":"57e2df934f1c1bb770a824e3","slug":"caught-fire-godam-in-amroha","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से गोदाम में लगी भीषण आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट सर्किट से गोदाम में लगी भीषण आग
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Thu, 22 Sep 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
Fire
- फोटो : Demo Pic
शार्ट सर्किट से नमकीन, बिस्कुट और साबुन की एजेंसी के गोदाम में मंगलवार को आधी रात के बाद अचानक आग लग गई। लपटें उठती देख लोगों ने शोर मचाया। आग बुझाने में लग गए, मगर आग काबू में नहीं आई। सूचना पर पहुंची अमरोहा और गजरौला फायर स्टेशन से तीन गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग बुझाई। गोदाम स्वामी के मुताबिक लगभग 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
कस्बे के चौधरियान मोहल्ला निवासी इदरीश अहमद का कस्बे में पंजाब नेशनल बैंक के निकट गोदाम है। इदरीश अहमद पर हल्दीराम नमकीन, पारले जी बिस्कुट और घड़ी साबुन की एजेंसी है। सामान गोदाम में रखा था। मंगलवार की रात गोदाम बंद कर घर जाकर सो गए। करीब दो बजे गोदाम से धुआं उठता देख चौकी पुलिस को आग लगने की जानकारी हुई। मोहल्ले के लोगों को जगाया।
इकट्ठा हुए लोग आग बुझाने के लिए बाल्टियों और परातों में भर-भरकर पानी डालने लगे, मगर आग काबू में नहीं आई। आग की भयानकता को देख अमरोहा से दो तथा एक फायर टैंक गजरौला से बुलाया गया। सूचना पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। गोदाम स्वामी के मुताबिक तकरीबन 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।