फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Cash stolen from a locked house in Amroha Greens Colony.

Amroha News: अमरोहा ग्रींस कॉलोनी में बंद मकान से नकदी चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Cash stolen from a locked house in Amroha Greens Colony.
अमरोहा। जोया-अमरोहा मार्ग स्थित अमरोहा ग्रींस कॉलोनी में चोरों ने बंद मकान का कुंडा तोड़कर 22 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। घर में रखा अन्य सामान भी अस्त-व्यस्त कर दिया। घटना की जानकारी रविवार को मकान मालिक के लौटने पर हुई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

अमरोहा देहात क्षेत्र में स्थित अमरोहा ग्रींस कॉलोनी में पुलिस, प्रशासनिक और न्यायिक अधिकारी भी रहते हैं। सुरक्षा के लिहाज से सुरक्षित मानी जाने वाली इस कॉलोनी में चोरी की घटना से लोगों में चिंता बढ़ गई है। कॉलोनी के मकान बी-41 में किराये पर रहने वाले मूलरूप से कानपुर के स्वरूप नगर निवासी सुरेंद्र सिंह यहां अकेले रहते हैं। रक्षाबंधन पर वह अपने घर गए थे। इसी दौरान चोरों ने बंद मकान को निशाना बना लिया। चोरों ने पहले मकान का ताला खोलने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं होने पर कुंडा तोड़कर अंदर दाखिल हो गए। इसके बाद कमरों में सामान खंगाला और 22 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। हालांकि चोर घर से अन्य कोई सामान ले जाने में सफल नहीं हुए।
विज्ञापन

रविवार को सुरेंद्र सिंह वापस लौटे तो मकान का कुंडा टूटा और सामान बिखरा देखकर उनके होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। सीओ अवधभान भदौरिया ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जल्दी ही पर्दाफाश किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed