{"_id":"650bdea2f32c849d62048b9e","slug":"cash-obtained-by-making-fake-cheque-case-filed-against-three-including-bank-manager-jpnagar-news-c-284-1-jpn1001-5088-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: फर्जी चेक बनाकर कराया कैश, बैंक मैनेजर समेत तीन पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: फर्जी चेक बनाकर कराया कैश, बैंक मैनेजर समेत तीन पर मुकदमा
Thu, 21 Sep 2023 11:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 21 Sep 2023 11:41 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में चेक चोरी व धोखाधड़ी कर कैश कराने वाला गिरोह सक्रिय है। दो दिन पहले अमरोहा शहर के स्टेट बैंक में जमा किया गया तीन लाख का चेक बैंक ऑफ बड़ौदा में कैश कर लिया गया। ऐसा ही मामला अब जोया में सामने आया है। यहां भी ओरिजिनल चेक को बैंक कर्मचारियों ने बाउंस कर दिया। जबकि उसकी जगह फर्जी चेक बनाकर कैश कर लिया गया। हैरत की बात ये है कि दोनों मामलों में राजाराम नाम के व्यक्ति ने चेक को कैश किया है। मामले में पीड़ित शिकायत पर बैंक मैनेजर समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव सैथली में मोहम्मद हसन का परिवार रहता है। उन्होंने कुछ दिन पहले मुरादाबाद जनपद के नागफनी थानाक्षेत्र के किसरोल दीवान क्षेत्र के रहने वाले मोहम्मद मारूफ की पत्नी नसरीन जहां से जमीन खरीदी थी। मोहम्मद हसन ने 8 अगस्त 2023 को 1 लाख 93 हजार रुपये का चेक नसरीन जहां को दिया था। चेक का नंबर 620202 था। इसके बाद नसरीन जहां ने उसे चेक को यूको बैंक शाखा अमरोहा के खाते में लगा दिया। आरोप है कि 11 अगस्त को मोहम्मद हसन को खाते से धनराशि कटौती का संदेश मिला। लेकिन 14 सितंबर 2023 को नसरीन जहां के पति मारूफ ने फोन करके बताया कि उनका चेक बाउंस हो गया है। ये सुनकर मोहम्मद हसन के होश उड़ गए।
उन्होंने तुरंत जोया स्थित पंजाब नेशनल बैंक में संपर्क किया। बैंक कर्मचारियों ने बताया कि 10 अगस्त को किसी राजाराम नाम के व्यक्ति ने बैंक आकर चेक को कैश कर लिया है। मोहम्मद हसन का आरोप है की जब असली चेक नसरीन जहां को बाउंस करके दे दिया गया था वह कैसे कैश हो गया। मोहम्मद हसन ने आरोप लगाया कि राजाराम नाम के व्यक्ति ने बैंक मैनेजर और बैंक कर्मचारियों के साथ मिलकर फर्जी चेक तैयार किया और बाद में उसे कैश कर लिया गया। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मामले में मोहम्मद हसन की तहरीर पर राजाराम, बैंक मैनेजर और बैंक कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
सीईओ ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है।
देहात थानाक्षेत्र के गांव जलालपुर घना में किसान राजाराम सिंह ने 8 अगस्त को तीन लाख रुपये का एक चेक अमरोहा नगर की स्टेट बैंक शाखा में जमा किया था। चेक जमा करने के लिए राजाराम सिंह ने अपने छोटे भाई को भेजा था। उसने चेक को बॉक्स में डाला। जिसकी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी है। लेकिन दो दिन बाद वही चेक कैलसा रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में कैश कर लिया गया। मोबाइल पर खाते से रुपये निकासी का संदेश मिलने के बाद राजाराम सिंह के होश उड़ गए। वह तुरंत स्टेट बैंक पहुंचे और रुपये कैसे निकले उसके बारे में पूछा। साथ ही अपना चेक वापस मांगा। आरोप है कि बैंक कर्मचारियों ने कोई जानकारी नहीं देने की बात कहते हुए चेक देने से मना कर दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। इस मामले में भी अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने चेक को कैश करने वाले राजाराम नाम के ही व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।