फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Cash, Kamandalu and Shivling stolen from Chamunda temple

Amroha News: चामुंडा मंदिर से नकदी कमंडल शिवलिंग चोरी

Thu, 24 Jul 2025 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 24 Jul 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Cash, Kamandalu and Shivling stolen from Chamunda temple
अमरोहा। चामुंडा मंदिर से दानपात्र में रखी नकदी, पीतल का कमंडल व शिवलिंग चोरी कर लिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस तहरीर के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन

घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शास्त्री नगर की है। यहां एक प्राचीन चामुंडा मंदिर बना है। इस पर श्रद्धालु प्रतिदिन यहां पूजा-अर्चना करने के लिए आते हैं। 21 जुलाई की शाम करीब साढ़े चार बजे मंदिर में घुसा एक युवक पीतल का कमंडल, शिवलिंग व दानपात्र में रखी नकदी चोरी कर ले गया।
विज्ञापन

यह घटन मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जब पुजारी सिद्धबाबा मंदिर पहुंचे तो शिवलिंग व अन्य सामान गायब देखा। तीसरे सोमवार से पहले शिवलिंग की चोरी होने से मोहल्ले के लोगों में रोष फैल गया। सूचना पर पुलिस ने मौका-मुआयना कर पूछताछ की। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि फुटेज की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी की पहचान कर चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed