{"_id":"583c74784f1c1b051cde566d","slug":"cash-hangam-in-amroha-note-ban","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैश नहीं मिलने पर भड़के लोग, पीएनबी व प्रथमा बैंक पर फूटा गुस्सा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैश नहीं मिलने पर भड़के लोग, पीएनबी व प्रथमा बैंक पर फूटा गुस्सा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Mon, 28 Nov 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
500 rs
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैश नहीं मिलने पर भड़के उपभोक्ताओं ने सोमवार को फिर अलग अलग बैंकों में जबरदस्त हंगामा काटा। कस्बा जोया की पंजाब नेशनल बैंक का चैनल तोड़कर अंदर दाखिल हो गए, वहीं भीड़ के तेवर देखकर घबराए प्रथमा बैंक खेड़ा अपरौला के कर्मचारियों ने अंदर से ताला बंद कर अपने आप को बचाया। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने दोनों जगह स्थिति को संभाला। डांट फटकार कर भीड़ को तितर बितर किया। इसके बाद ही कर्मचारियों ने सुकून की सांस ली।
नौगावां सादात क्षेत्र के गांव खेड़ा अपरौला स्थित प्रथमा बैंक में बीते चार दिन से कैश नहीं आया है। दो दिन के अवकाश के बाद उपभोक्ता बैंक में रुपये आने का अंदेशा जताते हुए सुबह आठ बजे से ही लाइन बनाकर खड़े हो गए। जैसे ही बैंक प्रबंधक दिनेश सैनी व अन्य स्टाफ बैंक पहुंचा और कैश नहीं आने की बात कही वैसे ही उपभोक्ता गुस्साकर हंगामा करने लगे। आक्रोशित उपभोक्ताओं के तेवर देखते ही प्रबंधक ने अंदर से बैंक में ताला लगाकर कार्य करना चालू कर दिया और पुलिस को खबर की। कुछ समय बाद ही कांस्टेबल बैंक पहुंच गए। लोगों को फटकारते हुए स्थिति से वाकिफ कराते हुए वहां से भगा दिया।
उधर कस्बा जोया स्थित पीएनबी की शाखा में अपराह्न तीन बजे रुपये खत्म हो गए। पता चलते ही लाइन में लगे उपभोक्ताओं ने हंगामा व धक्का मुक्की शुरू कर दी। भीड़ के धक्के से बैंक का लोहे का चैनल टूट गया और उपभोक्ता अंदर घुस गए।
विज्ञापन
अचानक बैंक में घुसे उपभोक्ताओं की स्थिति देेखकर कर्मचारियों के होश फाख्ता हो गए। उन्होंने तुरंत पुलिस अधिकारियों को खबर की। थोड़ी देर में ही पुलिस कर्मी वहां आ गए और भीड़ से डांटते हुए बैंक से बाहर कर स्थिति पर नियंत्रण पाया।