फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Case registered against seven people for breaking into house and assault

Amroha News: घर में घुसकर मारपीट में सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

Thu, 22 Feb 2024 02:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 22 Feb 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Case registered against seven people for breaking into house and assault
डिडौली। प्लॉट पर कब्जे को लेकर दबंगों ने घर में घुसकर मारपीट की। तोड़फोड़ कर सारा सामान बिखेर दिया। पीड़ित की शिकायत पर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

यह घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के जोया के मोहल्ला पधानो वाला की है। यहां पर मोहम्मद कासिम का परिवार रहता है। 20 फरवरी को मोहम्मद कासिम पथकोई रोड स्थित अपने प्लॉट पर गए थे। यहां पर मोहल्ला जामा मस्जिद का रहने वाला आरिफ पहले से मौजूद था। आरिफ प्लॉट पर अवैध कब्जा करना चाहता है। इसलिए उसने गाली गलौज की। विरोध करने पर मारपीट करने लगा। किसी तरह मोहम्मद कासिम वहां से जान बचाकर अपने घर भाग आए। तभी पीछे से मोहम्मद आरिफ अपने परिवार के लोगों के साथ घर में घुस आया और मारपीट की। घर में रखा सामान तोड़फोड़ दिया। मोहम्मद कासिम के भाई नाजिम को भी बुरी तरह पीटा। शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मामले में मोहम्मद कासिम ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में मोहल्ला जमा मस्जिद के रहने वाले आरिफ, सुभान, जाने आलम, शाने आलम, ओसामा, फैजान और हारुन के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़, गाली गलौज के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed