फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Case registered against doctor couple over allegation of botched surgery on woman.

Amroha News: महिला का गलत ऑपरेशन करने का आरोप, डॉक्टर दंपती पर रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Case registered against doctor couple over allegation of botched surgery on woman.
हसनपुर। क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में महिला का गलत ऑपरेशन कर उसकी जिंदगी खतरे में डालने के मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने डॉक्टर दंपती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मामला जून 2025 का है। गांव फूलपुर गढ़ी निवासी संजू के मुताबिक, उन्होंने प्रसव पीड़ा होने पर अपनी गर्भवती पत्नी सविता को रहरा अड्डा स्थित श्री प्रकाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। आरोप है कि अस्पताल संचालक डॉ. नन्हे उर्फ दुर्योधन और उनकी पत्नी धर्मवती ने प्रसव कराया। डिलीवरी के बाद अत्यधिक रक्तस्राव होने पर उसे छिपाने के लिए महिला का गलत ऑपरेशन कर दिया गया।
विज्ञापन

गलत सर्जरी के बाद सविता की हालत बिगड़ गई और पेशाब बंद हो गया। गंभीर हालत में पति उसे मेरठ के निजी अस्पताल ले गया, जहां जांच में डॉक्टरों ने पूर्व में किया गया ऑपरेशन गलत बताया। स्थानीय पुलिस से सुनवाई नहीं होने पर पीड़ित ने अदालत की शरण ली। सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर डॉ. नन्हे और धर्मवती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed