फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   case open by police

जोया में नकली सीमेंट बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़

Thu, 15 Sep 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Thu, 15 Sep 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
case open by police
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
 डिडौली कोतवाली पुलिस ने जोया-संभल मार्ग किनारे स्थित पलौला गांव के एक घर में चल रही नकली सीमेंट बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। मंगलवार रात छापा मारकर पुलिस ने नकली सीमेंट से भरे 200 कट्टे बरामद किए।
विज्ञापन


साथ मिट्टी से भरे 40 तथा कई नामी कंपनी के 259 कट्टे खाली, इलेक्ट्रानिक कांटा बरामद किए हैं। नकली सीमेंट को नामी गिरामी कंपनियों के कट्टों में पैक करके बेचा जाता था। दो आरोपी भी गिरफ्तार किए हैं, जबकि मकान मालिक समेत तीन आरोपी फरार हो गए। नकली सीमेंट पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपदों में सप्लाई किया जाता था। 
विज्ञापन


डिडौली कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने मंगलवार की रात दस बजे मुखबिर की सूचना पर दारोगा ज्ञान सिंह पंवार, रोहित कुमार, सिपाही विनीत कुमार, वकील अहमद, अंकित राठी को साथ लेकर पलौला गांव में सलमान के घर छापा मारा। जोया-संभल मार्ग किनारे स्थित सलमान के घर की चहारदीवारी है तथा बड़ा गेट लगा है। रात में अचानक पुलिस देख नकली सीमेंट बनाने में लगे आरोपियों में खलबली मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरिफ पुत्र इदरीस अल्वी व नदीम पुत्र अनील अल्वी निवासी नौरंगाबाद मोहल्ला कस्बा उझारी दबोच लिए, जबकि मकान मालिक सलमान तथा तालिब पुत्र शौकीन व मोहम्मद अली पुत्र शौकीन निवासी नौरंगाबाद मोहल्ला कस्बा उझारी भागने में कामयाब रहे।

मौके से पुलिस ने जेपी मार्का आईएसआई, अल्ट्राटेक तथा एसीसी जैसी कंपनियों के सीमेंट के 240 कट्टे, प्लास्टिक के खाली 259 कट्टे और इलेक्ट्रानिक कांटा बरामद किया। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि मकान मालिक की शह पर नकली सीमेंट बनाकर पश्चिमी उत्तर के जनपदों में सप्लाई करते हैं। पुलिस ने पांचों के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज तैयार कर इनका इस्तेमाल करने तथा मिलावट करने व कापी राइट अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।

पश्चिम यूपी में खपाते थे नकली सीमेंट
नकली सीमेंट बनाते पकड़े गए आरोपी गोरखधंधे में खासे माहिर हैं। नकली सीमेंट बनाने में कौन सी सामग्री कहां मिलती है, इनको भली भांति जानकारी है। पुलिस पूछताछ में बताया कि वह काली मिटटी मध्य प्रदेश व नासिक से ट्रकों द्वारा लाते हैं।


यहां मशीन से पीसकर उसे असली सीमेंट में मिलाने के बाद कट्टों में पैक करते हैं। बताया सालों से इस धंधे में लगे हैं। सैकड़ों ट्रक नकली सीमेंट पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपदों में सप्लाई कर दिया है। जगह-जगह पर उनके संपर्क हैं। जिनके माध्यम से माल सप्लाई करते थे। बुधवार की दोपहर पुलिस अधीक्षक डा. शिवा शिंपी चनप्पा व सीओ सिटी शील कुमार ने एसपी कार्यालय के सभागार में प्रेस वार्ता कर खुलासा किया। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed