{"_id":"640102d528eed63abc0b5225","slug":"case-on-unknown-in-the-murder-case-of-canteen-operator-jpnagar-news-c-15-1-73585-2023-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: कैंटीन संचालक की हत्या मामले में अज्ञात पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: कैंटीन संचालक की हत्या मामले में अज्ञात पर केस
Fri, 03 Mar 2023 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 03 Mar 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर(अमरोहा)। कैंटीन संचालक ताहिर के माथे पर गोली मारकर की गई हत्या के मामले में बेटे की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा कर रही है।जनपद संभल के हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव धनेटा निवासी ताहिर (50) पुत्र अबरार हसनपुर की दि किसान सहकारी चीनी मिल कालाखेड़ा के सामने कैंटीन चलाता था। वह रात में भी कैंटीन पर ही रुकता था। मंगलवार रात को अज्ञात लोगों ने कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। माथे पर गोली लगा शव कैंटीन से 400 मीटर दूर बाग में मिला था। ताहिर ने करीब पांच माह पूर्व यहां कैंटीन खोली थी।
एसपी आदित्य लांग्हे ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की थी। थाना पुलिस को जल्द ही घटना का खुलासा करने के लिए निर्देशित किया था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार वर्मा ने बताया कि मामले में ताहिर के बेटे की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।