{"_id":"64bc379fa6cff5bc5b029d28","slug":"case-on-two-in-bull-murder-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-1538-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सांड़ की हत्या में चौकीदार के बेटे समेत दो पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सांड़ की हत्या में चौकीदार के बेटे समेत दो पर केस दर्ज
Sun, 23 Jul 2023 01:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 23 Jul 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर। खेत में घुसे सांड़ की हत्या के मामले में पुलिस ने गांव के ही चौकीदार के बेटे समेत दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत पिपलौती के मजरा श्यामपुरी में शुक्रवार की शाम को सांड़ एक किसान के खेत में घुस गया था। इस दौरान फसल की रखवाली कर रहे किसान के दो बेटे ने सांड़ पर धारदार हथियार से हमला कर दिया था। घायल होने के बाद सांड़ की तालाब पर पहुंचने के बाद मौत हो गई थी। घटना से नाराज लोगों ने हंगामा कर दिया था।
मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार वर्मा ने बताया की सांड़ की हत्या में चौकीदार के बेटे चाहत और इमरान निवासी गांव पिपलौती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी फरार है। जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।