फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Case on two for cutting mango tree

आम के वृक्ष काटने में दो पर केस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Case on two for cutting mango tree
थाना क्षेत्र के गांव ढक्का में वन महोत्सव के बीच आम के वृक्षों को काटने के मामले में शिकायत मिलने पर वन दरोगा ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने वन विभाग के दरोगा की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

एक तरफ जहां वन महोत्सव के दौरान जगह-जगह पौधरोपण कर पर्यावरण का संकल्प लिया जा रहा है। डीएम से लेकर गांव के प्रधान, जनप्रतिनिधि एवं आम लोग पौधरोपण कर रहे हैं। वहीं भू-माफिया ने प्लाटिंग के उद्देश्य से बृहस्पतिवार की रात को सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव ढक्का में आम के वृक्षों पर कुल्हाड़ी चला दी। एक या दो नहीं बल्कि 55 पेड़ों को काट दिया गया। हैरानी की बात यह है कि ऐसे पेड़ काटे गए जिन पर मौजूदा स्थिति में फल थे। पेड़ काटने के बाद साक्ष्य मिटाने के लिए लकड़ी भी हटा दी गई। खेत को ट्रैक्टर से जुतवा दिया गया। शिकायत मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की जिसमें शिकायत सही पाई गई। थाना प्रभारी अरिहंत कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि मामले में वन दरोगा पलटराम की तहरीर पर जाकिर निवासी उझारी, तमसीन निवासी भदौरा, नसीम निवासी बावनखेड़ी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी फरार हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed