{"_id":"63e948b8a1438db56b04af5e","slug":"case-on-the-accused-truck-driver-after-two-and-a-half-months-on-the-order-of-the-court-jpnagar-news-c-15-1-52677-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा: अदालत के आदेश पर सवा दो महीने बाद आरोपी ट्रक चालक पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा: अदालत के आदेश पर सवा दो महीने बाद आरोपी ट्रक चालक पर केस
Mon, 13 Feb 2023 01:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 13 Feb 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। अदालत के आदेश पर कोतवाली डिडौली पुलिस ने सवा दो महीने पहले सड़क हादसे को अंजाम देने वाले ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शाहजहांपुर जिले के थाना कटरा क्षेत्र के गांव इस्माईलपुर उर्फ नवादा निवासी ज्वाला प्रसाद 4 दिसंबर 2022 को पत्नी नन्ही देवी के साथ बाइक पर सवार होकर दिल्ली जा रहे थे।
डिडौली कोतवाली क्षेत्र में गांव ढकिया चमन के पास पहुंचने पर बाइक सवार दंपती को ट्रक ने टक्कर मार दी थी। हादसे में ट्रक में फंसकर बाइक समेत घिसटने पर रीढ़ की हड्डी में चोट लगने के कारण ज्वाला प्रसाद गंभीर घायल हो गए थे।
विज्ञापन
जोया सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया था। घायल की पत्नी ने तहरीर देकर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की तो पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
आरोप है कि ट्रक चालक ने इलाज के नाम पर 30 हजार रुपये देकर सादे कागज पर हस्ताक्षर करा लिए। साथ ही पुलिस ने जीडी में जानवर की टक्कर से हुए हादसे का जिक्र करते हुए ट्रक स्वामी से फैसला होने की बात लिखी थी। पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने उन्होंने अदालत की शरण ली।
सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि अदालत के आदेश पर ट्रक नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।