फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Case on seven including female BJP leader and her Dr. daughter

Amroha News: महिला भाजपा नेता और उनकी डॉ. बेटी समेत सात पर केस

Tue, 08 Aug 2023 01:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 08 Aug 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Case on seven including female BJP leader and her Dr. daughter
डिडौली (अमरोहा)। जोया के रहने वाले ट्रैवल एजेंसी संचालक और महिला भाजपा नेता की डॉ. बेटी के साथ चल रहा विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। अब ट्रैवल एजेंसी संचालक की पत्नी ने महिला भाजपा नेता और उनकी बेटी समेत सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, मारपीट व एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के राजनगर नारंगपुर में रहने वाले ट्रैवल एजेंसी संचालक अजय कुमार की पत्नी मंजू का आरोप है कि महिला भाजपा नेता की डॉक्टर बेटी और उसके डॉ. पति ने अस्पताल में संविदा पर नौकरी लगवाने का झांसा दिया। इसके बाद दोनों ने 23.41 लाख रुपये खाते में डलवा लिए। करीब एक साल पहले पीड़िता ने महिला भाजपा नेता की बेटी व उसके डॉ. पति से अपने रुपये वापस मांगे तो दोनों ने धमकी दी। जिसके बाद से रंजिश रखने लगे। आरोप लगाया कि 15 जून की शाम सात बजे महिला भाजपा नेता अपनी बेटी व अन्य लोगों के साथ उनके घर में घुस आईं और जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की। तभी मोहल्ले के लोग जमा हो गए। पीड़िता का आरोप है कि सभी आरोपियों ने मिलकर उसके रुपये हड़प लिए हैं। पुलिस ने मामले की शिकायत पुलिस से की तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। लिहाजा उसने न्यायालय की शरण ली। सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मामले में एडीजे एससी एसटी एक्ट के आदेश पर महिला भाजपा नेता, उनकी डॉ. बेटी, बिजनौर निवासी दामाद समेत सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, घर में घुसकर मारपीट, एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। सीओ के मुताबिक इस मामले में पहले ही ट्रैवल एजेंसी संचालक के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज हैं। जिनकी विवेचना चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed