फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Case on preparation of fake receipts of electricity department

बिजली विभाग की फर्जी रसीदें तैयार करने पर केस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
Case on preparation of fake receipts of electricity department
बिजली विभाग की फर्जी रसीदें और मुकदमा वापसी का पत्र तैयार करने के मामले में बिजली विभाग ने महिला के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

ये मामला अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र का है। सीओ विजय कुमार राणा ने बताया कि विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिकारियों द्वारा मोहल्ला लाल मस्जिद निवासी मोहम्मद साकिब के घर में चोरी की बिजली पकड़ी थी। मामले में बिजली विभाग ने बिजली की चोरी की एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसके आधार पर 6 जुलाई को राजस्व निर्धारण और शमन शुल्क सहित 65672 हजार रुपये का जुर्माना लगाया था। आरोप है कि साकिब की पत्नी शाहीन ने 20 अक्तूबर को थाना प्रभारी एंटी पावर थेप्त को 34302 जमा करने की रसीदें और मुकदमा वापसी का पत्र दे दिया। जिस पर थाना प्रभारी एंटी पावर थेफ्ट ने एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को रसीदें फर्जी होने की बात बताई। बाद में विभाग ने मामले की जांच कराई तो रसीदें और मुकदमे वापसी का पत्र फर्जी पाया गया।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि एग्जीक्यूटिव इंजीनियर विश्वास कुमार की तहरीर पर शाहीन के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed