{"_id":"6355707225b79d06a376a4ae","slug":"case-on-14-for-doing-farming-on-forest-department-land-gajraula-news-mbd445268694","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग की भूमि पर खेतीबाड़ी करने में 14 पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन विभाग की भूमि पर खेतीबाड़ी करने में 14 पर केस
विज्ञापन
वन विभाग की सैकड़ों बीघा भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर खेतीबाड़ी कर रहे 14 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। नामजद कराए गए आरोपी हापुड़ जनपद के गांवों के हैं।
मंडी धनौरा वन क्षेत्र के जलाल नगर उर्फ राय अंदाजपुर गांव के रकबे में वन विभाग की सैकड़ों बीघा भूमि है। जिस पर लंबे समय से हापुड़ जिले के नया गांव, गोपाल की मढ़ैयों, कुदैनी और गढ़ निवासी ग्रामीणों ने अवैध कब्जा कर रखा है और खेतीबाड़ी करते हैं। मामला अफसरों तक पहुंचने पर वन विभाग ने कब्जा मुक्त कराने की तैयारी शुरू की लेकिन कब्जेदार ग्रामीण खेत खाली करने को तैयार नहीं हुए। जिस पर उनके खिलाफ गजरौला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
पुलिस ने हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के नया गांव निवासी बाबूराम, दुलेंद्र उर्फ कपिल कुमार, चमन कुमार, संतोष, धर्मेंद्र, मोहर, कृष्ण, कुदैनी निवासी सतवंत, रग्घु, भीमा, चरन चौधरी, सूबे और राजेश निवासी गोपाल की मढ़ैयों और गढ़मुक्तेश्वर निवासी गोपाल गुर्जर को नामजद किया है।