फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Case of murder registered on 9 including husband after woman death after operation in amroha

Amroha: अस्पताल में महिला की मौत के बाद हंगामा, ससुराल-मायके वालों में जूतमपैजार, पति समेत नौ पर मामला दर्ज

Wed, 10 May 2023 04:31 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 10 May 2023 04:31 PM IST
सार

अमरोहा में एक महिला की ऑपरेशन के बाद मौत हो गई। मायके वालों ने विवाहिता के इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। भाई की तहरीर पर पति समेत नौ के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज हो गया है।

विज्ञापन
Case of murder registered on 9 including husband after woman death after operation in amroha
घटना स्थल पर मौजूद परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला अस्पताल में ऑपरेशन से डिलीवरी के कुछ घंटे बाद विवाहिता की मौत हो गई। परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल वालों पर भी विवाहिता के इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। इसके बाद ससुराल पक्ष और मायके वालों में जमकर झगड़ा हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर दोनों पक्षों को शांत किया। बाद में ससुराल पक्ष के लोग नवजात बच्ची को लेकर अस्पताल से भाग निकले। घटना में मृतका के भाई की तहरीर पर पति समेत नौ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


दो परिवारों के बीच हुआ झगड़ा
बिजनौर जनपद के शिवाला कलां थानाक्षेत्र के गांव इस्माइलपुर में दिवंगत मोहम्मद इरशाद का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी शकीला खातून के अलावा चार बेटे और दो बेटियां हैं। उन्होंने अपनी 20 वर्षीय बड़ी बेटी हिना परवीन की शादी 11 जून 2022 को अमरोहा नगर के मोहल्ला गस्तियान निवासी तहसीन के बेटे नसीम के साथ की थी। नसीम पेशे से दर्जी है। हिना गर्भवती थी। प्रसव पीड़ा होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने हिना को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बुधवार की दोपहर करीब 1:30 बजे डॉ. प्रियंका ने हिना का ऑपरेशन किया। इस दौरान हिना ने एक बेटी को जन्म दिया। 
विज्ञापन


परिवजनों ने अस्पताल स्टाफ पर लगाया आरोप
ऑपरेशन के बाद जच्चा और बच्चा पूरी तरह स्वस्थ थे। लिहाजा स्टाफ ने उन्हें वार्ड में शिफ्ट कर लिया। देर शाम 7 बजे हिना को पेट में दर्द की शिकायत हुई। जिसके बाद वार्ड में मौजूद स्टाफ ने प्राथमिक तौर पर उपचार किया और मामले की जानकारी डॉ. प्रियंका को दे दी। ड्यूटी खत्म होने के बाद भी डॉक्टर प्रियंका अस्पताल पहुंचीं। लेकिन तब तक हिना की मौत हो गई। जिसके बाद हिना के ससुराल वालों ने अस्पताल के स्टाफ पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन बेटी की मौत की खबर मिलते ही मायके पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। यहां मायके पक्ष वालों ने ससुराल वालों पर हिना का इलाज ठीक तरह से नहीं कराने का आरोप लगाया। जिसे लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने हिना के भाई के साथ मारपीट की। अस्पताल में हंगामे की सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

पुलिस ने मामला कराया शांत, पति पर मामला दर्ज
सीओ सतीश चंद पांडेय आ गए। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा कर शांत किया। लेकिन इसी बीच ससुराल पक्ष के लोग नवजात बच्ची को लेकर अस्पताल से निकल गए। जिसके बाद मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की। सीओ सतीश चंद पांडेय ने बताया कि मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतका की शादी 11 महीने पहले हुई थी। इस मामले में अमरोहा नगर थाना पुलिस ने पति समेत नौ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। 


इन लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा
सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मृतका हिना परवीन के भाई वसीम की तहरीर पर पति नसीम, सास नईमा, ससुर तहसीन, देवर फैज आलम, ननंद नगमा, सबा, आसमा और ननदोई सुफैल और नाजमीन के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed