फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Case of murder on wife and agent in the death of Munshi

मुंशी की मौत में पत्नी व आढ़ती पर हत्या का केस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Case of murder on wife and agent in the death of Munshi
हसनपुर। मंडी समिति में सब्जी मंडी आढ़त पर काम करने वाले मुंशी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के पांच दिन बाद मामले में उसकी पत्नी और आढ़ती के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। पत्नी के साथ अवैध संबंधों का विरोध करने पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया गया है। गुरुवार को मृतक की पत्नी व आढ़ती के बीच वार्ता का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति मंडी समिति में स्थित एक सब्जी की आढ़त पर कई वर्षों से मुंशी का कार्य करता था। वह नगर के एक मोहल्ले में परिवार के साथ घर बनाकर रह रहा था। रक्षाबंधन के दिन पत्नी के साथ मामूली बात पर विवाद हो गया था। इसके बाद संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी हालत बिगड़ गई। जिसे मेरठ ले जाया गया। वहां से फिर हसनपुर लाया गया था। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया था। परिवार के लोगों ने पत्नी और आढ़ती पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। जिसमें विसरा सुरक्षित रखा गया था।
विज्ञापन

गुरुवार को मृतक की पत्नी और आढ़ती के बीच हुई बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें आढ़ती खुद के खिलाफ बयान ना देने के लिए बात कर रहा था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय तोमर ने बताया कि मामले में मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर मृतक की पत्नी एवं नगर के मोहल्ला खेवान निवासी साबिर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed