फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Case of molestation of girl settled after beating her with slippers in Bhari Panchayat

UP: युवती से छेड़खानी करना युवक को पड़ा भारी, भरी पंचायत में चप्पल से पिटाई करवा अदा करनी पड़ी कीमत

Fri, 01 Mar 2024 06:36 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 01 Mar 2024 06:36 PM IST
सार

युवती बैंक में किसी काम से गई थी। इसी दौरान दूसरे वर्ग के एक युवक ने उसके साथ अश्लील हरकत शुरू कर दी। मना करने पर भी युवक बाज नहीं आया। युवती ने घर आकर इसकी शिकायत अपने परिजनों से की।

विज्ञापन
Case of molestation of girl settled after beating her with slippers in Bhari Panchayat
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo pic

विस्तार

अमरोहा के मंडी धनौरा थानाक्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ छेड़खानी की कीमत आरोपी युवक को पंचायत में चप्पल से पिटाई करवा कर अदा करनी पड़ी। बाद में पुलिस युवक को थाने ले आई थी। लेकिन युवती पक्ष द्वारा कार्रवाई के लिए कोई तहरीर नहीं देने पर आरोपी को छोड़ना पड़ा। ये मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन


गुरुवार को एक गांव निवासी युवती बैंक में किसी काम से गई थी। आरोप है कि गांव के रहने वाले दूसरे वर्ग के एक युवक ने उसके साथ अश्लील हरकत शुरू कर दी। मना करने पर भी युवक बाज नहीं आया। युवती ने घर आकर इसकी शिकायत अपने परिजनों से की। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस आरोपी युवक को पूछताछ के लिए थाने ले आई। इस बीच गांव के ही कुछ लोग मामले को रफा दफा करने के लिए सक्रिय हो गए। शुक्रवार की सुबह गांव में एक पंचायत बुलाई गई। पंचायत में आरोपी युवक और युवती के परिजन भी मौजूद थे। 
विज्ञापन


युवती के परिजनों ने आरोपी युवक की हरकत की विस्तार से जानकारी पंचायत के समाने रखी। जिम्मेदार लोगों ने आरोपी युवक को फटकार लगाई। गांव के एक व्यक्ति ने बताया कि पंचायत में युवती को बुलाया गया। उसने आरोपी युवक की चप्पल से पिटाई की। युवक ने भविष्य में इस तरह की किसी घटना नहीं करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक रविंद्र प्रताप ने बताया कि हेल्पलाइन नंबर से घटना की जानकारी मिली थी। पुलिस ने युवक को थाने बुला लिया था। इंस्पेक्टर ने छेड़खानी व पंचायत में युवक की पिटाई की घटना की जानकारी से इंकार किया है। बताया कि युवती पक्ष द्वारा कोई शिकायत नहीं देने की वजह से युवक को छोड़ दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed