फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Case against two doctors death of mother and daughter due to fever, victims created ruckus SP office

अमरोहा: बुखार से मां-बेटी की मौत पर दो डॉक्टरों के खिलाफ केस, एसपी कार्यालय में पीड़ितों ने काटा था हंगामा

Sat, 30 Sep 2023 10:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Updated Sat, 30 Sep 2023 10:18 AM IST
सार

परिवार के दो लोगों की मौत से भड़के लोगों ने एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल की लापरवाही से दोनों की मौत हुई है। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि सोमपाल की तहरीर पर एएमएच हॉस्पिटल के चिकित्सकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Amroha: Case against two doctors death of mother and daughter due to fever, victims created ruckus SP office
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चार दिन पहले कैलसा के एएमएच हॉस्पिटल में बुखार पीड़ित मां-बेटी की मौत के मामले में डॉ. सनी औलख और डॉ. ज्योति औलख के खिलाफ गैरइरादतन हत्या और एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों पर गलत इलाज करके हत्या करने का आरोप है।

विज्ञापन


देहात थानाक्षेत्र मीरा सराय की मढैयां निवासी मजदूर सोमपाल सिंह की पत्नी निशा और बेटी छुटकी को पांच दिन पहले बुखार आया था। तबीयत बिगड़ने पर दोनों को कैलसा स्थित एएमएच हॉस्पिटल में भर्ती कराया। मंगलवार की शाम करीब सात बजे निशा की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


बुधवार की दोपहर करीब एक बजे परिजन छुटकी की तबीयत जानने के लिए अस्पताल पहुंचे तो खुद छुटकी ने अपना स्वास्थ्य ठीक नहीं होने की बात कही। लिहाजा परिजनों ने अस्पताल संचालक, डॉक्टर और स्टाफ से छुटकी को रेफर करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि अस्पताल संचालक व स्टाफ ने छुटकी को रेफर करने से इन्कार कर दिया। इतना ही नहीं स्टाफ ने लोगों से अभद्रता की। अस्पताल कर्मियों का रवैया देखकर परिजनों ने पुलिस को मौके पर बुला लिया। पुलिस के सामने भी अस्पताल संचालक ने दुर्व्यवहार किया।

करीब तीन घंटे तक अस्पताल में हंगामा चलता रहा। पुलिस के कहने पर अस्पताल स्टाफ ने छुटकी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजन छुटकी को लेकर जोया रोड स्थित एक निजी अस्पताल में पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया।

परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। इसके बाद परिजन छुटकी के शव को लेकर पुलिस ऑफिस पहुंचे। यहां शिकायती पत्र देकर अस्पताल संचालक, डॉक्टर व अन्य स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।


बृहस्पतिवार को फिर परिजन एकत्र होकर एसपी कार्यालय पहुंचे और यहां अस्पताल संचालक व स्टाफ के खिलाफ प्रदर्शन किया। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि मामले में पीड़ित सोमपाल की तहरीर पर एएमएच हॉस्पिटल के डॉ. सनी औलख और डॉ. ज्योति औलख के खिलाफ गैरइरादतन हत्या, धमकी, गाली गलौज और एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed