फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Case filed by both the parties

Amroha News: दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Apr 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Case filed by both the parties
मंडी धनौरा/कुआखेड़ा। शुक्रवार की रात गांव कुआखेड़ा में हुई फायरिंग के मामले में दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे के आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। गोली लगने से गांव निवासी वसीम पुत्र नसीम घायल हो गया था। उसके पेट में गोली लगी थी। उसको बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन

कुआखेड़ा गांव में शुक्रवार की रात पुरानी रंजिश को लेकर गांव निवासी माजिद व नसीम कुरैशी पक्ष के लोगों के बीच जमकर फायरिंग व पथराव हुआ था। गोली लगने से वसीम घायल हो गया था। ग्रामीणों का कहना था कि दोनों ओर से करीब 10-12 फायर किए गए थे। जानकारी होने पर पुलिस भी मौके पर पहुच गई थी। थानाध्यक्ष निशांत राठी ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों की ओर एक दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। आदिल की ओर से गांव निवासी अरबाज, वसीम, शराफत, अली अहमद के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जबकि जावेद की ओर से माजिद, छोटू, वसीम व सददाम के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed