{"_id":"68ec14a0f590eab904063cd0","slug":"case-filed-against-postmaster-and-security-guard-for-assaulting-and-firing-at-constable-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-149603-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सिपाही से मारपीट व फायरिंग में डाकघर के पोस्टमास्टर व सुरक्षा गार्ड पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सिपाही से मारपीट व फायरिंग में डाकघर के पोस्टमास्टर व सुरक्षा गार्ड पर केस
Mon, 13 Oct 2025 02:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 13 Oct 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। आधार कार्ड बनवाने आए सिपाही और उसकी पत्नी के साथ मारपीट करने में डाकघर के पोस्टमास्टर अमित यादव और सुरक्षा गार्ड लटूर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस बीच सुरक्षा गार्ड ने फायरिंग भी की थी। पुलिस ने सुरक्षा गार्ड की राइफल को भी जब्त कर लिया है। दोनों पर दोनों पर जानलेवा हमला, छेड़खानी, धमकी व शांतिभंग में कार्रवाई की गई है। चर्चा है कि सिपाही से की गई मारपीट के दौरान की डाकघर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी डिलीट कर दी गई हैं।
नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव कौराल निवासी एक युवक यूपी पुलिस में कांस्टेबल है। वर्तमान में उनकी तैनाती जौनपुर जनपद की पुलिस लाइन में है। इन दिनों छुट्टी पर आए सिपाही शनिवार सुबह करीब दस बजे पत्नी के साथ बेटे का आधार कार्ड बनवाने अमरोहा शहर के मुख्य डाकघर पर आए थे। सिपाही का आरोप है कि उन्होंने डाकघर कर्मियों से आधार कार्ड बनने के बारे में पूछा तो उन्होंने मशीन खराब बताकर मना कर दिया। वहीं, सुरक्षा गार्ड से पूछा तो उसने आधार कार्ड बनवाने के लिए फार्म लेने की बात कही।
इस पर सिपाही आधार कार्ड बनवाने के लिए फार्म लेने की लाइन में लग गए लेकिन जब उनका नंबर आया तो कर्मचारी ने फार्म देने से मना कर दिया। सिपाही ने इसका कारण पूछा तो उसने एक दिन में सिर्फ 44 फार्म बांटने की बात कही। इसके बाद सिपाही फिर डाकघर के भीतर पहुंचे और कर्मचारियों से बच्चों का आधार कार्ड बनाने के लिए निवेदन किया। आरोप है कि इस दौरान डाकघर के अधिकारियों ने भी सिर्फ 44 आधार कार्ड बनाने का हवाला देते हुए उन्हें फॉर्म देने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
बचाव में आई पत्नी को भी पीटा
इस पर सिपाही ने खुद को पुलिस स्टाफ से बताया और शासनादेश के बारे में पूछा। जैसे ही सिपाही ने कर्मचारियों से बातचीत की वीडियो बनाना शुरू किया तो डाकघर कर्मियों ने उनके साथ मारपीट कर दी। बचाव को आई पत्नी को भी पीटा। आरोपियों ने सिपाही का मोबाइल छीनकर डाटा डिलीट कर दिया। सुरक्षा गार्ड ने दो राउंड फायरिंग कर दी थी। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि मामले में सिपाही की पत्नी की शिकायत पर डाकघर के पोस्टमास्टर अमित यादव और सुरक्षा गार्ड लटूर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।