फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Case filed against nine people including BKU leader for possession of land

भूमि पर कब्जे के आरोप में भाकियू नेता समेत नौ लोगों पर केस दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Case filed against nine people including BKU leader for possession of land
सड़क किनारे कीमती भूमि पर कब्जा करने की कोशिश करने और भूमि पर खड़े वर्षों पुराने पेड़ काटने के आरोप में भारतीय किसान यूनियन भानू के तहसील अध्यक्ष समेत नौ लोगों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला कायस्थान निवासी अरुण कुमार रस्तोगी का कहना है कि गांव कूड़ी वीरान में अमरूद की बगिया है। जो हसनपुर से अमरोहा रोड पर स्थित है। जिसमें यूके लिप्टिस के 27 वर्ष पुराने पेड़ खड़े हुए हैं। वर्ष 1992 से बगिया पर कब्जा बना हुआ है। भूमि जनपदीय मार्ग पर होने के कारण कीमती हो गई है। जिसके चलते भू-माफिया सक्रिय हो गए है। जो कब्जे की कोशिश करते रहते हैं कई बार उच्चाधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है। माफियाओं द्वारा फर्जी बैनामा भी कराया जा चुका है। जिसके विरोध में रिपोर्ट भी दर्ज कराई जा चुकी है, लेकिन पुलिस से साठगांठ के बाद मामले को रफा-दफा कर दिया गया। 26 दिसंबर को भू-माफिया ने कब्जा करने के उद्देश्य से तारकशी को तोड़कर चारों तरफ खड़े पेड़ों को काट दिया। निर्माण शुरू कर दिया। विरोध करने पर मारपीट उतारू हो गए। अंजाम भुगतने की धमकी दी। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों का शांतिभंग में चालान किया। जिससे आरोपियों के हौसले बुलंद हैं। थाना पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो न्यायालय की शरण ली गई।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पीके चौहान ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर गांव करनपुर माफी निवासी भरतराम, राजपाल, जगत सिंह, भाकियू भानू गुट के हसनपुर तहसील अध्यक्ष देवेंद्र सैनी, प्रदीप, भारत, गांव ताहरपुर निवासी पूर्व प्रधान धर्मेश सिंह व कुलदीप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुझ पर लगाए गए आरोप निराधार हैं, यह फर्जी मुकदमा लिखवाया गया है जोकि एक साजिश है।- देवेंद्र सैनी, तहसील अध्यक्ष हसनपुर, भाकियू भानू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed