{"_id":"684b35a3a3e7da34760f5cb7","slug":"case-filed-against-girlfriend-in-case-of-youths-suicide-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-141675-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: युवक की खुदकुशी के मामले \nमें प्रेमिका पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: युवक की खुदकुशी के मामले में प्रेमिका पर मुकदमा दर्ज
Fri, 13 Jun 2025 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 13 Jun 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)। गांव डींगरा निवासी शिवम त्यागी ने प्रेमिका के उत्पीड़न से तंग आकर खुदकुशी की थी। बृहस्पतिवार को शिवम त्यागी के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने में प्रेमिका के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
ग्राम डींगरा निवासी शिवम त्यागी 22 का शव बुधवार की सुबह गांव में ही एक खेत में खड़े पेड़ से लटका मिला था। मृतक के भाई देवेंद्र त्यागी ने बताया कि उसका भाई शिवम त्यागी दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। मंगलवार की रात वह दिल्ली से घर आया था।
बताया कि शिवम का रहरा थाना क्षेत्र के गांव श्यामगढ़ी निवासी उसकी ममेरी साली तनु त्यागी से प्रेम प्रसंग था। आरोप है कि तनु उसके भाई से नाजायज मांग करती थी। मांग पूरी नहीं होने पर उसको बदनाम करने धमकी देती थी। आरोप है कि तनु दूसरे लड़कों से भी बातें करती थी।
विज्ञापन
तनु के भाई ने भी एक बार शिवम को जान से मारने की धमकी दी थी। आरोप लगाया कि प्रेमिका के प्रताड़ित करने पर उसके भाई ने आत्महत्या की है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि देवेंद्र त्यागी की तहरीर पर तनु त्यागी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।