फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Case filed against four people including husband for trying to kill married woman by poisoning her

Amroha News: विवाहिता को जहर देकर मारने की कोशिश में पति सहित चार पर केस

Sat, 11 Jan 2025 09:05 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 11 Jan 2025 09:05 PM IST
विज्ञापन
Case filed against four people including husband for trying to kill married woman by poisoning her
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव में विवाहिता को जहर देकर मारने की कोशिश के मामले में पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बृहस्पतिवार को महिला की ससुराल में तबीयत खराब हो गई थी। अस्पताल पहुंची महिला ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए जहर देकर मारने की कोशिश का आरोप लगाया था। मायके वालों ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की थी।
गांव शेखुपुर झकड़ी निवासी राजेश चौहान ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसकी बहन प्रियंका की शादी 12 अप्रैल 2024 में क्षेत्र के ही गांव मोहम्मदपुर बंगर निवासी अंकुल चौहान से हुई थी। ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उसकी बहन का उत्पीड़न करने लगे। कई बार मारपीट कर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह दहेज के लिए मारपीट करते हुए बहन को ससुराल वालों ने कीटनाशक पिला दिया। हालत बिगड़ने की सूचना उन्होंने बहन को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद मायके वाले इकट्ठा होकर थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि भाई की तहरीर के आधार पर पति अंकुल चौहान, सास, ससुर व देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed