फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Case filed against Consolidation Officer, Lawyer and Lekhpal for committing fraud

Amroha News: धोखाधड़ी करने में चकबंदी अधिकारी, कानूनगो और लेखपाल पर केस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 06:18 AM IST
विज्ञापन
Case filed against Consolidation Officer, Lawyer and Lekhpal for committing fraud
हसनपुर (अमरोहा)। भूमि का चक सही कराने के नाम पर किसान से 1.2 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर मामले में चकबंदी अधिकारी, कानूनगो और लेखपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव बहादरपुर माझरा आदमपुर निवासी गिरीश सिंह ने बताया कि उसका खेत मूल जोत गांव की आबादी व सड़क के किनारे स्थित है। गांव में चकबंदी प्रक्रिया चल रही है। चकबंदी अधिकारियों ने भूमि के समस्त भाग को किसी दूसरे के चक में आवंटित कर दिया। इसकी शिकायत चकबंदी अधिकारी के समक्ष की गई। हल्का कानूनगो कुंवरपाल तथा चकबंदी लेखपाल गनेशी जो विश्वास पात्र थे। उन्होंने प्रलोभन दिया कि तुम्हारी अपील के संबंध में चकबंदी अधिकारी (एसओसी) से बात हुई है। उसके हक में अपील करने की बाबत 1.2 लाख मांगे।
विज्ञापन

20 अक्टूबर 2023 को एसओसी के आवास हसनपुर में हीरालाल निवासी ग्राम बड़ा मझरा थाना आमदपुर जिला अमरोहा के सामने 1.2 लाख रुपये लेखपाल गनेशी व कानूनगो कुंवरपाल को दिए। इसके बाद एसओसी के यहां से अपील स्वीकार हो गई। आरोप है कि आरोपी पक्ष की ओर से दायर अपील को सही माना गया। लेखपाल व चकबंदी अधिकारी से इसकी शिकायत की और रकम वापस मांगी तो जान से मारने की धमकी दी। इसी बीच एसओसी विजय कुमार का मुजफ्फरनगर जिले को स्थानांतरण हो गया। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर एसओसी विजय कुमार, कानूनगो कुंवरपाल व लेखपाल गनेशी के खिलाफ आईपीसी की धारा 504, 506 व भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम अधिनियम की धारा 7 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article