फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Case filed against 12 people who beat up a young man considering him a child thief

Amroha News: बच्चा चोर समझकर युवक की पिटाई करने वाले 12 लोगों पर मुकदमा

Sun, 03 Sep 2023 12:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 03 Sep 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Case filed against 12 people who beat up a young man considering him a child thief
अमरोहा। देहात थानाक्षेत्र के सिरसा खुमार गांव में बच्चा चोर बताकर युवक की पिटाई करने वाले 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि पिटाई के समय गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। डर होने के कारण लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के कारण लोगों में रोष व्याप्त हो गया। वीडियो पर कई तरह की कॉमेंट्स किए गए। जिससे माहौल खराब होने की संभावना बन गई। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल हुई इस वीडियो के मुताबिक अमरोहा नगर के मोहल्ला कोट निवासी युवक सिरसा कुमार गांव में बच्चा चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। जिसके बाद थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। वीडियो में पहले तो ग्रामीण युवक से बात करते रहे। लेकिन बाद में पिटाई शुरू कर दी। बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीणों ने युवक को लात-घुसों से बुरी जमकर पीटा। युवक का नाम अमरोहा नगर के मोहल्ला कोट निवासी सानू जफर बताया गया। वायरल वीडियो में युवक बार-बार ग्रामीणों के आगे हाथ जोड़कर एक बार माफ करने की मिन्नतें करता सुनाई और दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

इसके बाद भी लोग उसकी पिटाई करते रहे। बाल पकड़ कर इधर-उधर खींचा। कई लोग पिटाई की वीडियो बनाते दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं ग्रामीणों ने युवक को पकड़ कर गांव में भी घुमाया। ग्रामीणों ने युवक के आधार कार्ड की फोटो मोबाइल में खींची। इसके बाद उसे जाने दिया। शुक्रवार की देर रात तक पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच पड़ताल की। इसके बाद पुलिस उस युवक के घर पहुंची जिसकी पिटाई की गई थी। सीओ सतीश चंद पांडेय ने बताया कि प्रकरण में हल्का दरोगा सत्यदेव की तहरीर पर गांव के 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द की गिरफ्तार कर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed