फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Case filed against 11 people including seven councilors for assaulting former MLA

Amroha News: पूर्व विधायक से मारपीट में सात सभासद समेत 11 पर मुकदमा

Sat, 27 Sep 2025 10:57 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 27 Sep 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
Case filed against 11 people including seven councilors for assaulting former MLA
गजरौला (अमरोहा)। बोर्ड की बैठक में पालिकाध्यक्ष के पति व पूर्व विधायक के साथ मारपीट में सात सभासद समेत 11 के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। नामजद आरोपियों में चार सभासद के पति हैं। अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति नृशंसता निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन


कविनगर मोहल्ला निवासी पूर्व विधायक हरपाल सिंह ने थाने में केस दर्ज कराया है। इसके मुताबिक उनकी पत्नी राजेंद्री उर्फ उमा देवी पालिकाध्यक्ष हैं। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को पालिका सभागार में बोर्ड की बैठक समाप्त होने के बाद वह पत्नी को लेने गए थे। वह पत्नी के साथ बाहर आ रहे थे। इस बीच अंशु चौधरी, पुष्पा चौधरी, मनु शर्मा, कपिल चौधरी, अरविंद यादव, विनीता अग्रवाल व विजेंद्रपाल समेत सात सभासदों ने उनके साथ मारपीट की। जातिसूचक अपशब्द कहे और उनके कपड़े फाड़ दिए।
विज्ञापन


इस बीच वह जान बचाकर पालिका कार्यालय से बाहर आए। उनका आरोप है कि रास्ते में खड़े सभासद के पति अशोक चौधरी उर्फ दिले, अमित चौधरी, देवेश शर्मा, अनिल अग्रवाल आदि ने उनकी गाड़ी रोक ली और उनके साथ मारपीट की। जातिसूचक शब्द भी कहे। धमकी दी कि कार्रवाई कराएगा तो जान से मार देंगे। पुलिस ने पूर्व विधायक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ अंजलि कटारिया का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन










पूर्व विधायक समेत तीन नामजद व 20 अज्ञात पर एफआईआर

गजरौला। भानपुर खालसा के सभासद कपिल सिंह ने पालिकाध्यक्ष के पति व पूर्व विधायक हरपाल सिंह, अमित व अजय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि वह बोर्ड की बैठक में थे। इस बीच पूर्व विधायक ने अपने करीब 20 साथियों के साथ सभासदों को घेर लिया। अमित व अजय ने उनके साथ गाली-गलौज कर मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ का कहना है कि जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



महिला सभासद ने पूर्व विधायक व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई

गजराैला। पालिका सभागार में पूर्व विधायक हरपाल सिंह के साथ मारपीट करने की आरोपी महिला सभासद अंशु की तहरीर पर भी पुलिस ने केस दर्ज किया है। अंशु ने हरपाल सिंह, अमित व अजय को नामजद कराया है। उनका आरोप है कि पालिका बोर्ड की बैठक में सभासद ईओ से कार्यवाही रजिस्टर फेयर करने को कह रहे थे। तभी पालिकाध्यक्ष ने फोन कर अपने पति को बुला लिया। वह अपने साथियों के साथ आए। गाली-गलौज करते हुए उनको गलत नीयत से छुआ। कार्यवाही रजिस्टर लेकर भागने लगे। रोकने की कोशिश पर उनके साथ मारपीट की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ अंजलि कटारिया ने रिपोर्ट दर्ज किए जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद









मेरठ में भर्ती पूर्व विधायक की तबीयत में सुधार

गजरौला। पालिका सभागार में बृहस्पतिवार को बोर्ड की बैठक में पालिकाध्यक्ष के पति व पूर्व विधायक हरपाल सिंह के साथ महिला सभासद अंशु ने मारपीट की। उनके कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद थाने में तहरीर देने गए पूर्व विधायक की तबीयत बिगड़ गई थी। उनको सीएचसी में भर्ती कराया गया था। यहां से रेफर कर दिए गए। हालत और बिगड़ जाने के कारण उनको मेरठ आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा था। शुक्रवार दोपहर बाद उनकी हालत में सुधार हुआ।










ईओ ने गंभीरता से नहीं लिए पुराने विवाद

गजरौला। पालिका बोर्ड की बृहस्पतिवार सुबह बैठक शुरू होने से पूर्व नगर पालिका के कर्मचारियों ने ईओ ललित कुमार आर्य से महिला पुलिस बुलाने के लिए कहा। इससे बैठक शांति पूर्ण संपन्न हो सके। हवाला दिया कि बोर्ड की हर बैठक में हंगामा हुआ है। कोई भी बैठक शांतिपूर्ण संपन्न नहीं हुई। कुछ बैठकों में मारपीट की नौबत भी आ चुकी है। महिला सभासदों को महिला पुलिसकर्मी ही रोक सकती हैं। इसलिए महिला पुलिसकर्मियों की उपस्थिति में बैठक की जाए। मगर ईओ ने कर्मचारियों की बात गंभीरता से नहीं ली। कस्बा चौकी इंचार्ज से महिला पुलिस बुलाने को नहीं कहा, जबकि कर्मचारी बार-बार कहते रहे। कर्मचारियों का मानना है कि महिला पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में पूर्व विधायक के साथ मारपीट और कपड़े फाड़ने की नौबत नहीं आती। ईओ की अ दूरदर्शिता भारी पड़ गई। ईओ का कहना है कि पालिकाध्यक्ष ने महिला पुलिस के लिए लिखित में दिया था। इस कारण उन्होंने महिला पुलिस के लिए नहीं कहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed