फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Case against six people of same family in kidnapping of a woman

युवती के अपहरण में एक ही परिवार के छह लोगों पर एफआईआर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Case against six people of same family in kidnapping of a woman
अमरोहा। घर के बाहर से कार सवार लोगों ने युवती का अपहरण कर लिया। स्थानीय लोगों ने अपहरण करते हुए देखा। पिता ने पड़ोस के मोहल्ले में रहने वाले एक ही परिवार के ऐसे लोगों पर अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई है। वहीं पुलिस की जांच पड़ताल में मामला प्रेम प्रसंग का निकला है। चर्चा है कि युवती ने प्रेमी के साथ निकाह कर भी कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

यह मामला अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। यहां पर रहने वाले व्यक्ति लकड़ी का काम करते हैं। उनके परिवार में पत्नी के अलावा पांच बच्चे हैं। उनका आरोप है कि 19 मार्च की शाम छह बजे पड़ोस के मोहल्ला अंधेरिया मस्जिद के रहने वाले युवक ने अपने परिजनों की मदद से उनकी 19 वर्षीय बेटी का अपहरण कर लिया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने अंबेडकर पार्क की तरफ ले जाते हुए देखा। परिजनों ने युवती को काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। लिहाजा पिता ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। एसएसआई आरपी शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी युवक बिलाल, उसके पिता शब्बीर, मां फम्मो, भाई रहीस, इरफान और वसीम के खिलाफ अपहरण की एफआईआर दर्ज की गई है। प्रथम दृष्टया में मामला प्रेम प्रसंग का सामने आया है। यह भी बात सामने आई है कि युवती ने प्रेमी के साथ निकाह भी कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही युवती को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed