{"_id":"64cd42c61e1f06515b0aa456","slug":"case-against-nine-people-including-husband-in-dowry-harassment-jpnagar-news-c-284-1-jpn1001-2295-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दहेज उत्पीड़न में पति समेत नौ लोगों पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दहेज उत्पीड़न में पति समेत नौ लोगों पर मुकदमा
Fri, 04 Aug 2023 11:56 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 04 Aug 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
अमरोहा। ससुराल वालों ने विवाहिता को दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। विरोध करने पर मारपीट की गई। शादी के ग्यारह साल बाद ससुराल वाले दहेज में पांच लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। पीड़िता ने मामले की शिकायत एसपी से की। जिसके आधार पर पुलिस ने पति समेत नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के गांव सिरसा खुमार में किसान गुलाब सिंह का परिवार रहता है। उन्होंने अपनी बेटी पिंकी की शादी वर्ष 2012 में डिडौली कोतवाली क्षेत्र के भवानीपुर गांव निवासी मित्रपाल के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। विवाहिता ने अब तक जैसे-जैसे समय काटा। विवाहिता पर तीन बच्चे हैं। आरोप है कि ससुराल वाले पांच लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। पांच जुलाई को ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। तभी से विवाहिता अपने मायके में पिता के घर रहती है। सीओ सतीश चंद पांडेय ने बताया कि विवाहिता की शिकायत पर पति मित्रपाल सिंह, सास चमेलिया, जेठ राजकुमार, जेठानी अनीता, देवर अजय पाल, देवरानी रीना, नंदोई हेमराज और अरविंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच कराने की कार्रवाई की जाएगी। संवाद