{"_id":"6616df8e026876d017066d24","slug":"case-against-19-in-two-cases-of-dowry-harassment-and-triple-talaq-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-116894-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक के दो मामलों में 19 पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक के दो मामलों में 19 पर केस
विज्ञापन
अमरोहा। दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक के दो मामलों में महिला थाना पुलिस ने ससुराल पक्ष के 19 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस जांच में जुट गई है।
नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के खेड़ा गांव में किसान शराफत का परिवार रहता है। उन्होंने अपनी बेटी चांदनी की शादी 26 दिसंबर 2022 को कांठ थानाक्षेत्र के बीचपुरी निवासी फिरासत के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले चांदनी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। कई बार दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई, लेकिन ससुराल वालों का रवैया नहीं सुधरा। पति ने तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ लिया। दहेज में डेढ़ लाख रुपये की मांग की गई। मामले में पुलिस ने पति फिरासत, इकरार, इरशाद, गुलफ्ता, रिहासत, इसराइल और शब्बन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
अमरोहा नगर के मोहल्ला मोती नगर में रहने वाले खूबचंद की बेटी कांता की शादी मुरादाबाद जनपद के मझोला थानाक्षेत्र के मनोहरपुर निवासी रोहित के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही रोहित कांता को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। इस मामले में पुलिस ने कांता की शिकायत पर रोहित, रुषम, चित्रा, अनीता, विदेश, बालेश, दीपा, संजय, अरविंद, विक्की, दीपक, दया के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि दोनों मालों में जांच की जा रही है इसके बाद आएगी कार्रवाई की जाएगी।