फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Carpenter of Rampur died in road accident in Rajabpur

Amroha News: रामपुर के कारपेंटर की रजबपुर में सड़क हादसे में मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jul 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Carpenter of Rampur died in road accident in Rajabpur
रजबपुर (अमरोहा)। रामपुर के रहने वाले कारपेंटर की शुक्रवार की रात सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

रामपुर जनपद के टांडा थानाक्षेत्र के गांव छितरिया जागीर निवासी जुमा के बेटे सुलेमान (30) गाजियाबाद में कारपेंटर थे। सुलेमान के परिवार में पत्नी सायबा के अलावा तीन बच्चे हैं। मृतक के भाई सलीम के मुताबिक सुलेमान की ससुराल स्वार थानाक्षेत्र के छपर्रा गांव में है। यहां रिश्तेदारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। अंतिम संस्कार में शरीक होने के लिए सुलेमान गाजियाबाद से घर जाने के लिए निकले थे। शुक्रवार की रात जैसे ही उनकी बाइक हाईवे स्थित रजबपुर थानाक्षेत्र में अतरासी पुल पर पहुंची, तभी किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में सुलेमान गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस से हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मृतक के भाई सलीम की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ तेज व लापरवाही से वाहन चलाकर मृत्यु करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं शनिवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed