{"_id":"6568ee81ba58f344dc09e3fe","slug":"carpenter-dies-due-to-collision-with-bull-wife-critical-hasanpur-news-c-284-1-smbd1016-9516-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सांड़ की टक्कर से कारपेंटर की मौत, पत्नी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सांड़ की टक्कर से कारपेंटर की मौत, पत्नी गंभीर
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। हसनपुर-संभल रोड पर सांड़ की टक्कर से बाइक सवार अगापुर उर्फ याकूबपुर निवासी कारपेंटर शौकत अली (45) की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी गंभीर घायल हो गईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव अगापुर उर्फ याकूबपुर निवासी कारपेंटर शौकत अली पुत्र अख्तर के परिवार में पत्नी और आठ बच्चे हैं। अभी किसी बच्चे की शादी नहीं हुई है। पूरा परिवार शौकत अली पर निर्भर था। बृहस्पतिवार की सुबह अपनी पत्नी शौकीना के साथ बाइक से संभल जा रहे थे। उनकी बाइक हसनपुर-संभल रोड पर कांशीराम कॉलोनी के निकट पहुंची तभी अचानक सड़क पर सांड़ आ गया। इससे पहले शौकत अली कुछ समझ पाते तभी उनकी बाइक की सांड़ से टक्कर हो गई। हादसे में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने शौकत अली को मृत घोषित कर दिया। बाद में परिजन बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव को अपने घर ले गए।
पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि हादसे में शौकत अली नाम के व्यक्ति की मौत हुई है। लेकिन कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है।