फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   carpenter corona infected returned from hayderabad in amroha

हैदराबाद से लौटा कारपेंटर कोरोना संक्रमित, 152 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
carpenter corona infected returned from hayderabad in amroha
अमरोहा। जिले में एक और पॉजिटिव केस सामने आया है। हैदराबाद से लौटा कारपेंटर कोरोना संक्रमित पाया गया है। सोमवार को लखनऊ से आई 153 सैंपलों की रिपोर्ट में कारपेंटर पॉजिटिव पाया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कारपेंटर को रजबपुर के वेंकटेश्वर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। वहीं कारपेंटर के परिवार के पांच सदस्यों को क्वारंटीन कर दिया गया है। अब जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 82 हो गई है। हालांकि जिले में एक्टिव केसों की संख्या नौ है।
विज्ञापन

जिले का एक युवक हैदराबाद में कारपेंटर है। वह दस जून को हैदराबाद से दिल्ली पहुंचा। आनंद विहार से वह बस से अपने गांव पहुंचा। दूसरे दिन 11 जून को वह जांच कराने जिला अस्पताल पहुंचा। केस हिस्ट्री के बाद युवक का सैंपल कराया गया। सोमवार को आई 153 सैंपलों की रिपोर्ट में कारपेंटर कोरोना संक्रमित पाया गया। कोरोना पॉजिटिव मिलने पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। कारपेंटर के परिवार के पांच सदस्यों को क्वारटीन कर दिया गया। सभी का सैंपल कराया गया। वहीं 152 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव रही। दूसरे जनपदों में मिले कोरोना संक्रमित मरीजों को मिलाकर अब जिले में पॉजिटिव केस की संख्या 82 हो गई है। जबकि जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 77 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed