फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Car rams into truck moving on highway, one dead

Amroha: हाईवे पर आगे चल रहे ट्रक में घुसी कार, दूध की डेयरी संचालक की मौत

Wed, 27 Sep 2023 12:29 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 27 Sep 2023 12:29 PM IST
सार

फरीदाबाद से नैनीताल घूमने जा रहे पांच कारोबारी दोस्तों की कार जोया में आगे चल रहे ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में फरीदाबाद के रहने वाले 35 वर्षीय दूध की डेयरी संचालक राहुल कुमार की मौत हो गई।

विज्ञापन
Car rams into truck moving on highway, one dead
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरीदाबाद से नैनीताल घूमने जा रहे पांच कारोबारी दोस्तों की कार जोया में आगे चल रहे ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में फरीदाबाद के रहने वाले 35 वर्षीय दूध की डेयरी संचालक राहुल कुमार की मौत हो गई। जबकि उनके चारों दोस्त घायल हो गए। हादसे के समय राहुल कर चला रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस से जांच पड़ताल की और घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक व घायलों के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी गई है।

विज्ञापन


मृतक राहुल कुमार फरीदाबाद में राधे-राधे चौक के रहने वाले हैं। उनके परिवार में पत्नी के अलावा तीन बच्चे हैं। पुलिस के मुताबिक राहुल मोहल्ले के ही रहने वाले धीरज, गांव बड़कन के रहने वाले मनोज, एसजीएम नगर के रहने वाले अमित और भरत के साथ मंगलवार की रात कर से नैनीताल जाने के लिए निकले थे। सभी लोग कारोबारी है। बुधवार की सुबह करीब 6:45 बजे जैसे ही उनकी कार हाईवे स्थित जोया में ओवरब्रिज से मुरादाबाद की ओर उतरने लगी। तभी आगे चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। 
विज्ञापन


इस दौरान पीछे से आ रही कारोबारियों की तेज रफ्तार कर आगे चल रही ट्रक में घुस गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में पांचों कारोबारी घायल हो गए। सूचना मिलते ही डिडौली पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को निकाल कर जोया की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने दूध की डेरी संचालक राहुल कुमार को मृत घोषित कर दिया। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि अन्य घायल धीरज, मनोज, भरत और अमित का उपचार चल रहा है। राहुल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक और घायलों के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी गई है। उनके आने के बाद तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed