फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Car rams into parked truck, head constable and his wife die

Amroha News: खड़े ट्रक में घुसी कार, हेड कांस्टेबल व पत्नी की मौत

Tue, 08 Jul 2025 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 08 Jul 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Car rams into parked truck, head constable and his wife die
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

परिवार के साथ जा रहे हेड कांस्टेबल जावेद जव्वाद जैदी की कार सोमवार दोपहर दिल्ली हाईवे पर पहले से खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में जावेद (38), पत्नी उरुस जैदी (35) की मौत हो गई। उनके दो मासूम बेटे फयाम और अली कियान गंभीर हालत में हैं।

जावेद मुजफ्फरनगर जिले के खतौली थाना क्षेत्र के गांव गालिबपुर निवासी थे। मुहर्रम के कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद वह घर से ड्यूटी पर अमरोहा लौट रहे थे। वह अमरोहा में पुलिस की खुफिया टीम की स्पेशल ब्रांच में तैनात थे। कार वह खुद चला रहे थे जबकि पत्नी बगल वाली सीट पर बैठीं थी। दोनों बच्चे पीछे की सीट पर थे।
विज्ञापन


दोपहर करीब तीन बजे गजरौला में हाईवे पर केंद्रीय एवं वस्तु कर कार्यालय के सामने से गुजरते समय उनकी कार आगे खड़े ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी। ट्रक में अनाज लदा था। हादसे के बाद कार सवार पति-पत्नी और बेटों को सीएचसी लाया गया जहां दंपती को मृत घोषित कर दिया। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि दोनों बेटों की गंभीर हालत देख हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। दोनों बच्चों को इलाज डिडौली स्थित निजी अस्पताल में चल रहा है। हादसाग्रस्त वाहनों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है जबकि उसका चालक भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


2011 में यूपी पुलिस में हुए थे भर्ती : जावेद जव्वाद जैदी रिटायर्ड चिकित्सक रियाज जैदी के बेटे थे। वह 2011 बैच में यूपी पुलिस ने सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। वह खुफिया विभाग की विशेष अभिसूचना शाखा में अमरोहा ऑफिस में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। मुहर्रम पर जावेद पांच जून को छुट्टी लेकर घर गए थे। रविवार रात मुहर्रम निपटने के बाद सोमवार को वह कार से अमरोहा लौट रहे थे।

एसपी ने जाना दोनों बच्चों का हाल : हादसे की जानकारी होने पर एसपी अमित कुमार आनंद मौके पहुंचे। एसपी ने अस्पताल जाकर दोनों बच्चों का हाल भी जाना। उधर दोनों के शव पोस्टमार्टम पहुंचते ही जावेद जव्वाद के विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों की भीड़ जमा हो गई। जावेद और उनकी पत्नी की मौत के बाद साथी पुलिस कर्मी बदहवास हो गए।
पांच जून को मुहर्रम पर छुट्टी लेकर घर गए थे जावेद
हेड कांस्टेबल जावेद जव्वाद जैदी मुहर्रम के चलते पांच जून को छुट्टी लेकर घर गए थे जबकि दस जून को उनकी वापसी थी। उनके दो बेटे फयाम और अली कियान का मंगलवार को स्कूल था, इसलिए जावेद पत्नी उरुस जैदी के साथ सोमवार को ही अमरोहा लौट रहे थे।
पिता है रिटायर्ड चिकित्सक, दिल्ली में रहता है परिवार
जावेद जव्वाद जैदी के पिता रियाज जैदी दिल्ली में सरकारी डॉक्टर थे इसलिए कई सालों से पूरा परिवार दिल्ली में रहता है। मुहर्रम के मौके पर जावेद अमरोहा से गांव गए थे जबकि परिवार के अन्य सदस्य दिल्ली से गांव आए थे। जावेद जव्वाद चार भाई बहनों में सबसे छोटे थे। उनके बड़े भाई काशिफ दिल्ली में प्राइवेट जॉब करते हैं जबकि उनकी दो बहन अर्शी और सबा की शादी हो चुकी है।
तीन माह पहले ही पत्नी को अमरोहा लेकर आए थे जावेद
हेड कांस्टेबल जावेद जव्वाद तीन महीने पहले ही पत्नी उरुस जैदी और बेटों को अमरोहा लेकर आए थे। यहां उन्होंने अपने दोनों बेटों का एक निजी स्कूल में एडमिशन कराया था। उनका नौ वर्षीय बड़ा बेटा फयाम कक्षा तीन में पढ़ता है जबकि छोटा बेटा अली कियान कक्षा एक में पढ़ता है। बच्चों की पढ़ाई के लिए ही जावेद ने पत्नी और बच्चों को अमरोहा में शिफ्ट किया था।
अस्पताल में भर्ती दोनों भाई माता पिता की मौत से अनजान
हेड कांस्टेबल के दोनों बेटे डिडौली स्थित निजी अस्पताल में भर्ती है। दोनों का इलाज आईसीयू में चल रहा है। छोटे बेटे अली कियान के चेहरे और सिर पर चोट लगी है जबकि बड़े बेटे फयाम हालत ठीक बताई जा रही है। जिस हादसे में दोनों भाई घायल हुए उस हादसे में उनके माता-पिता की मौत हो गई, इससे वह अनजान हैं। वहीं, देर रात तक मृतक दंपती के परिजनों को उनकी मौत की खबर नहीं दी गई।
तेज धमाके पर दौड़े आसपास के लोग
गजरौला। हेड कांस्टेबल की कार व ट्रक के बीच हुए हादसे की जोरदार आवाज से लोग सहम गए। हालांकि, कुछ लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े और कार सवारों को निकालने की कोशिश करने लगे। हाईवे से गुजर रही कार सवार एक महिला ने ग्रिल कूदकर क्षतिग्रस्त कार की खिड़की खोली।


मुजफ्फरनगर निवासी अमरोहा में तैनात हेड कांस्टेबल सोमवार सुबह अमरोहा आ रहे थे। गजरौला में उनकी कार हाईवे किनारे खड़े ट्रक में घुस गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार ट्रक में घुसने से इस कदर तेज आवाज हुई कि लोग डर गए। बाहर आकर देखने पर पता चला कि हादसा हो गया है। तुरंत लोग घटना स्थल की तरफ दौड़ने लगे। हादसे के दौरान कार के परखच्चे उड़ गए थे। कार सवार जावेद जव्वाद जैदी, उनकी पत्नी और दोनों बेटे कार में फंस गए। किसी तरह लोगों ने उनको निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article