फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   car of nadal officer sieze

जांच के लिए निकले नोडल अधिकारी के वाहन को एआरटीओ ने किया सीज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
car of nadal officer sieze
अमरोहा। विभागीय जांच करने गजरौला पहुंचे स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी की कार को एआरटीओ ने सीज कर थाने में खड़ा करा दिया। इसके बाद नोडल अधिकारी को लिफ्ट लेकर अमरोहा लौटना पड़ा। एआरटीओ का दावा है कि वाहन बिना टैक्सी परमिट के संचालित किया जा रहा था। वाहन का मालिक स्वास्थ्य विभाग में सरकारी एंबुलेंस का चालक है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग में ठेके पर अधिकारियों के लिए वाहन अधिग्रहण किए गए हैं। नोडल अधिकारी डॉ. सुरेंद्र को भी एक वाहन (कार) विभागीय कार्यों के लिए दी गई है। बुधवार दोपहर डॉ. सुरेंद्र सिंह गजरौला में विभागीय जांच के सिलसिले में गए थे। इस दौरान चौपला के पास एआरटीओ एके राजपूत वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी उन्होंने नोडल अधिकारी के वाहन से संबंधित कागज चेक किए और बिना टैक्सी परमिट के वाहन संचालित करने के आरोप में उसे सीज कर दिया। इसके बाद कार को गजरौला थाने में खड़ा करा दिया गया। वाहन सीज होने के बाद नोडल अधिकारी डॉ. सुरेंद्र परिचितों से लिफ्ट लेकर अमरोहा पहुंचे। एआरटीओ एके राजपूत ने बताया कि वाहन को बिना टैक्सी परमिट के चलाया जा रहा था। जिसे चलते उसे सीज कर दिया है। जांच पड़ताल में सामने आया है कि वाहन का मालिक खुद स्वास्थ विभाग में सरकारी एंबुलेंस का चालक है। इसकी रिपोर्ट भी स्वास्थ्य विभाग को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed