फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Car hits Nilgai and overturns on Ganga Expressway, three injured

Amroha News: गंगा एक्सप्रेसवे पर नीलगाय से टकराकर पलटी कार, तीन घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Car hits Nilgai and overturns on Ganga Expressway, three injured
हसनपुर। गंगा एक्सप्रेसवे की रफ्तार में नीलगाय रोड़ा बनकर सामने आ रहीं हैं। नीलगाय की वजह से हादसे होने शुरू हो गए हैं। पहले कार से टकराने के बाद नीलगाय की मौत हो गई। फिर दूसरी कार मृत नीलगाय से टकराकर पलट गई। इस हादसे में दोनों कारों में सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन



कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी के मुताबिक गाजियाबाद के राहुल गोयल शनिवार की देररात कार में सवार होकर गंगा एक्सप्रेसवे पर प्रयागराज की तरफ मेरठ की दिशा में जा रहे थे। हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे के सर्विस वेलफेयर एरिया के पास उनकी तेज रफ्तार कार नीलगाय से टकरा गई। हादसे में राहुल गोयल घायल हो गए। हादसे के बाद उन्होंने अपनी कार को सड़क किनारे खड़ा किया। जबकि हादसे में घायल नीलगाय ने गंगा एक्स्प्रेसवे पर ही दम तोड़ दिया। इसी बीच पीछे आई दूसरी कार मृत नीलगाय से टकराने के बाद पलट गई। इस हादसे में नोएडा के सेक्टर 76 निवासी विनय गुप्ता और उनके भतीजे आयुष गुप्ता घायल हो गए। ये प्रयागराज से वापस लौट रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और क्षतिग्रस्त वाहनों को वहां से हटवाया। घायल चाचा भतीजे को रेफर किया गया है। पुलिस मामले में कानूनी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed